Athrav – Online News Portal
अपराध दिल्ली नई दिल्ली

मुठभेड़ के बाद जितेंद्र गोगी बॉक्सर गिरोह के एक कुख्यात गैंगेस्टर संदीप उर्फ़ बसी अरेस्ट।

अजीत सिन्हा की रिपोर्ट
नई दिल्ली:दिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल की टीम ने आज तड़के शनि बाजार क्रॉसिंग , औद्योगिक क्षेत्र के पास से मुठभेड़ के बाद जितेंद्र गोगी बॉक्सर गिरोह के एक कुख्यात गैंगेस्टर संदीप उर्फ़ बसी को अरेस्ट किया हैं। इसके कब्जे से पुलिस ने एक सेमी पिस्टल , 3 जिंदा कारतूस व एक चोरी की बाइक बरामद किए हैं। पुलिस की जवाबी फायरिंग में इस कुख्यात गैंगेस्टर संदीप उर्फ़ बसी के पैर में गोली लगी हैं , जिसे सफ़दरजंगअस्पताल में उपचार के लिए भर्ती कराया गया हैं जहां अभी उसका इलाज चल रहा हैं।

ये कुख्यात गैंगस्टर संदीप उर्फ़ बसी , उम्र 22 साल, मकान नंबर -u /65 , विजय नगर , नरेला , दिल्ली लम्बें समय से फरार चल रहा था। इस कुख्यात अपराधी पर दिल्ली , हरियाणा व उत्तर प्रदेश में हत्या , हत्या की कोशिश, बाइक -कार जैकिंग हमले और पुलिस पार्टी पार फायरिंग के करने सहित 6 सनसनीखेज मामले में वांछित और फरार चल रहा था।

पुलिस ने ये कार्रवाई एक सूचना के आधार पर पूरे इलाके की घेरा बंदी की, जैसे शनि बाजार क्रॉसिंग , औद्योगिक क्षेत्र के पास किसी साथी से मिलने के लिए बाइक पर आ रहा था , पुलिस ने उसे पकड़ने की कोशिश की तो, उसने पुलिस पार्टी पर फायरिंग कर दी, जब पुलिस ने अपने बचाव में जवाबी फायरिंग की तो उसके एक पैर में गोली लग गई और उसे वही पर दबोच लिया गया।

Related posts

पत्नी की किसी और शख्स से अवैध संबंध होने का शक था, इस लिए उसे पीछा कर सरेआम गोली मार दी,पति अरेस्ट

Ajit Sinha

बीती रात जलभराव में करंट लगने से एक फैशन डिजाइनर की मौत, दूसरे हादसे में ऑटो चालक की मेनहोल में गिरने से मौत हो गई

Ajit Sinha

एक सब इंस्पेक्टर संदीप दहिया ने अपने गर्ल फ्रेंड को मारी गोली, सड़क पर तड़प रही लड़की को पुलिस ने हॉस्पिटल में भर्ती कराया।

Ajit Sinha
0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
error: Content is protected !!
0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x