Athrav – Online News Portal
फरीदाबाद

जिले में चल रहे किसान आंदोलन के तहत कानून व्यवस्था की समीक्षा करने के लिए एडीजीपी आलोक कुमार रॉय फरीदाबाद पहुंचे।

अजीत सिन्हा की रिपोर्ट 
फरीदाबाद:जिले में चल रहे किसान आंदोलन के तहत कानून व्यवस्था की समीक्षा करने के लिए पुलिस विभाग के एडीजीपी आलोक कुमार रॉय फरीदाबाद पहुंचे। आलोक कुमार रॉय ने फरीदाबाद पुलिस आयुक्त ओ पी सिंह तथा सभी जॉनो के पुलिस उपायुक्त व सहायक पुलिस आयुक्तों के साथ बैठक कर जिले की शांति व्यवस्था का जायजा लिया।

पुलिस आयुक्त ओ पी सिंह ने बताया कि फरीदाबाद जिले की कानून व्यवस्था पूरी तरह से कायम है और किसी भी प्रकार की अप्रिय घटना घटित नहीं हुई है। उन्होंने कहा कि किसान शांतिपूर्ण ढंग से अपना विरोध प्रदर्शन कर रहे हैं और किसी भी प्रकार का उपद्रव घटित नहीं हुआ है। पुलिस प्रशासन द्वारा सुरक्षा के कड़े प्रबंध किए गए हैं और किसानों द्वारा किए जा रहे प्रदर्शन स्थलों पर कड़ी निगरानी रखी जा रही है। शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए पुलिस कर्मचारियों को फरीदाबाद के दिल्ली व पलवल की सीमाओं से लगते सभी बॉर्डर जिसमें सीकरी, पहलादपुर, छाँयसा व  बदरपुर शामिल है पर तैनात किया गया है। 

3000 से अधिक पुलिसकर्मियों को बॉर्डर से लगते एरिया व पुलिस नाकों पर तैनात किया गया है ताकि किसी भी प्रकार की अप्रिय घटना को घटित होने से रोका जा सके। एडीजीपी आलोक कुमार रॉय ने फरीदाबाद पुलिस प्रशासन  द्वारा कानून व्यवस्था को संभालने संबंधित सभी प्रयासों की सराहना की और कहा कि उन्हें उम्मीद है कि फरीदाबाद पुलिस प्रशासन आगे भी जिले में शांति व्यवस्था कायम रखने के लिए प्रयासरत रहेगा।

Related posts

फरीदाबाद ; जमीनी विवाद के चलते पूर्व महापौर देवेंद्र भड़ाना ने अपने सगे भतीजे को गोली मार दी, घायल अवस्था में अस्पताल में भर्ती।

Ajit Sinha

फरीदाबाद: एथलीट खिलाडी प्रियांशु हत्याकांड मुख्य आरोपित अजय के भाई दीपक और दोस्त अभिषेक को किया अरेस्ट।

Ajit Sinha

हरियाणा: जेजेपी के संगठन में विस्तार, प्रदेश स्तर पर की महत्वपूर्ण नियुक्तियां

Ajit Sinha
error: Content is protected !!