Athrav – Online News Portal
अपराध फरीदाबाद

भाई के अपहरण की झूठी शिकायत देकर पुलिस को गुमराह करने के मामले में दोनों भाइयों के खिलाफ की गई कार्रवाई


अजीत सिन्हा की रिपोर्ट 
फरीदाबाद: झूठी शिकायत देकर पुलिस को गुमराह करने तथा पुलिस तथा अदालत का कीमती समय बर्बाद करने के एक  मामले में झूठी शिकायत देने वालों के खिलाफ पुलिस थाना बीपीटीपी की टीम ने आज अपहरण की झूठी शिकायत देने के मामले में दो आरोपितों  के खिलाफ कानूनी कार्रवाई की है। कर्जदारों से बचने के लिए अपहरण की झूठी साजिश रची गई थी, लापता व्यक्ति देहरादून के एक होटल में ठहरा हुआ था।  पुलिस प्रवक्ता ने जानकारी देते हुए बताया कि दिनांक 27 जुलाई 2024 को शिकायतकर्ता वकील (27) ने दरखास्त दी जिसमें उसने अपने बड़े भाई शौकीन(35) को दिनांक 25 जुलाई की सुबह 10 बजे से घर से लापता होने के बारे में बताया। शिकायत में आगे बताया कि उसके भाई के फोन से उसके पास व्हाट्सएप से मैसेज प्राप्त हुआ जिसमें लिखा था कि यदि अपने भाई से मिलना है तो 5 लाख रुपए लेकर आ जाओ। शिकायत के आधार पर थाने में मुकदमा दर्ज करके युवक की तलाश की गई जिसमें तकनीकी सहायता के आधार पर गुमशुदा व्यक्ति शौकीन को देहरादून के अंदर एक होटल में अकेला रुका हुआ पाया गया। होटल का सीसीटीवी फुटेज और रजिस्टर चेक किया गया जिसमें पता चला कि वह यहां खुद आया था और अकेला ही रुका हुआ था। शौकीन से पूछताछ करने पर उसने बताया कि वह किसी दुकान पर मजदूरी का काम करता है और उसपर चार-पांच लाख रुपए का कर्ज है और पैसे मांगने वाले उसे परेशान करते हैं इसलिए उसने अपने अपहरण का ड्रामा रचा ताकि लोग उसे पैसा मांगना बंद कर दें।सारी सच्चाई सामने आने के पश्चात पुलिस ने कार्रवाई करते हुए दोनों भाइयों के खिलाफ झूठी शिकायत देकर पुलिस को गुमराह करने की धाराओं के तहत कार्रवाई की गई है। पुलिस आयुक्त द्वारा झूठी शिकायत देकर किसी निर्दोष को सजा दिलाने वाले तथा पुलिस तथा अदालत का वक्त बर्बाद करने वालों के खिलाफ कानून के तहत सख्त से सख्त कार्रवाई करने के निर्देश दिए हैं। झूठी शिकायत देने की वजह से पुलिस निर्दोष व्यक्ति के खिलाफ जांच करती है और काफी लंबी जांच के बाद सामने आता है कि दी गई शिकायत झूठी है और जिस व्यक्ति पर आरोप लगाया गया है वह निर्दोष है। इस प्रकार की झूठी शिकायतों को वजह से निर्दोष व्यक्ति को बहुत सारी मुसीबतों का सामना करना पड़ता है और उसे कोर्ट कचहरी के चक्कर काटने पड़ते हैं। किसी निर्दोष व्यक्ति को इसकी वजह से हानि न पहुंचे तथा समय की बर्बादी न हो इसीलिए झूठी शिकायत देने वालों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जा रही है। पुलिस आयुक्त ने कड़े शब्दों में चेतावनी देते हुए कहा है कि कोई भी व्यक्ति अपने फायदे के लिए इस प्रकार की हरकत ना करें अन्यथा उसके खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

Related posts

पुलिस और मोटर साइकिल सवार मोबाइल लूटने वाले बदमाशों के बीच हुई मुठभेड़ में गोली लगने से एक बदमाश घायल, दूसरा गिरफ्तार

Ajit Sinha

हरियाणा में एनआईए के 25 लक्षित स्थानों और एसटीएफ के 52 लक्षित स्थानों सहित कुल 77 ठिकानों पर छापेमारी की गई।

Ajit Sinha

फरीदाबाद : पत्नी चेतना की गुमशुदगी की रिपोर्ट लिखाने वाला पति जयप्रकाश निकला हत्यारा, गला घोंट कर की गई चेतना की हत्या,यूपी के खढ्ढे में दिया दबा।

Ajit Sinha
0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
error: Content is protected !!
0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x