Athrav – Online News Portal
फरीदाबाद

अभाविप ने जे.सी. बोस विज्ञान और प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय फरीदाबाद में अपनी इकाई की घोषणा की।

अजीत सिन्हा की रिपोर्ट 
फरीदाबाद अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद (एबीवीपी) विश्व का सबसे बड़ा छात्र संगठन है। जो लगातार 365 दिन छात्र हित के साथ-साथ कैम्पस में रचनात्मक और सामाजिक जीवन की बेहतरी एवं सुरक्षा को ध्यान में रखकर निरन्तर कार्य करता हैं। जे.सी. बोस विज्ञान और प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय में सत्र 2025-26 के लिए अपनी इकाई की घोषणा की है। एबीवीपी ने एक गतिशील और समर्पित इकाई का चयन किया है, जिसमें नरेन सैनी को इकाई अध्यक्ष, राहुल यादव को इकाई मंत्री का दायित्व दिया गया। मुस्कान गर्ल्स प्रेसिडेंट, अदिति और नितेश उपाध्यक्ष, दीपेंद्र और सुमित संयुक्त सचिव, प्रेसिडेंट, वाइस प्रेसिडेंट, सेक्रेटरी, ज्वाइंट सेक्रेटरी, गर्ल्स प्रेसिडेंट, हॉस्टल प्रेसिडेंट, आयाम गतिविधि में खेलो भारत, कला मंच, एसएफएस, एसएफडी, मीडिया, सोशल मीडिया, डिपार्टमेंट प्रेसिडेंट, एवं कार्यकारिणी सदस्य मिलाकर 150 छात्रों की कार्यकारिणी शामिल हैं।
एबीवीपी छात्र के हितों के लिए काम करने और कैम्पस में एक समावेशी, पारदर्शी और जवाबदेह संस्कृति को बढ़ावा देने के लिए प्रतिबद्ध है। व छात्रों को प्रभावित करने वाले मुद्दों पर ध्यान केंद्रित करेंगे, जिनमें बुनियादी ढांचे का विकास, शैक्षिक समर्थन और पाठ्येतर गतिविधियां शामिल हैं। छात्रों, संकाय और प्रशासन के साथ जुड़ने की भी योजना बना रहे हैं ताकि एक अधिक जीवंत और समावेशी कैम्पस समुदाय बनाया जा सके।इस अवसर पर, राज्य विश्वविद्यालय सह संयोजक दिव्यांशु ने कहा, “विद्यार्थी परिषद छात्रों के हितों की रक्षा करने और उनके भविष्य को सुरक्षित बनाने के लिए प्रतिबद्ध है। हम छात्रों से आग्रह करते हैं कि वे अभाविप से जुड़े और अपने विश्वविद्यालय के छात्रों की आवाज बने।”विभाग संयोजक दीपक भारद्वाज ने कहा अभाविप एक राष्ट्रवादी छात्र संगठन है। अभाविप छात्र हित के मुद्दे के साथ-साथ सामाजिक जीवन की बेहतरी एवं सुरक्षा को ध्यान में रखकर निरन्तर कार्य करती है‌। महानगर मंत्री ऋषभ भड़ाना, सह मंत्री पवन ने बताया कि हम आशा करते हैं कि आप सभी नवनियुक्त कार्यकर्ता छात्र हित, राष्ट्र हित के लिए कार्य करेंगे, इस अवसर पर अनेक छात्र व अभाविप कार्यकर्ता उपस्थित रहे

Related posts

फरीदाबाद: दो बच्चों के पिता लड़कियों से फोन पर अश्लील बातें और छेड़छाड़ करने का आदि हैं, को पुलिस ने किया अरेस्ट।

Ajit Sinha

फरीदाबाद: यूटुब पर देखकर एक मा ने अपने 10 वर्षीय मासूम बेटे यक्ष की चुन्नी से गलाघोंट कर हत्या की थी, अरेस्ट

Ajit Sinha

फरीदाबाद; शहर में हो रहे वायु प्रदूषण को लेकर कांग्रेस के पूर्व विधायक करण दलाल ने किया विशाल प्रदर्शन

Ajit Sinha
0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
error: Content is protected !!
0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x