Athrav – Online News Portal
अपराध फरीदाबाद

फरीदाबाद: यूटुब पर देखकर एक मा ने अपने 10 वर्षीय मासूम बेटे यक्ष की चुन्नी से गलाघोंट कर हत्या की थी, अरेस्ट

अजीत सिन्हा की रिपोर्ट 
फरीदाबाद: गांव भैसावली में यूटुब को देख कर एक मां ने अपने 10 वर्षीय बेटे यक्ष की चुन्नी से गला घोंट कर हत्या की थी। शुरूआती दौड़ में ये कहा गया था की दो नकाब पोश बदमाशों ने मकान के ऊपरी मंजिल के कमरे में सो रहे मासूम यक्ष की गला घोंट कर हत्या की हैं। अब डीएलएफ क्राइम ब्रांच की टीम ने आरोपित मा को अरेस्ट कर लिया हैं। आज आरोपित महिला को जिला अदालत में पेश किया गया जहां से उसे नीमका जेल भेज दिया हैं।  

पुलिस प्रवक्ता के मुताबिक बीते 22 फ़रवरी को तिगांव थाना क्षेत्र के गांव भैंसावली के एक मकान के ऊपरी मंजिल के एक कमरे में अपनी माँ के साथ रहा 10 वर्षीय मासूम यक्ष की हत्या गला घोट  कर दी गई थी, इस दौरान मृतक यक्ष के दादा ने एक शिकायत दी, कि यक्ष की हत्या दो नकाबपोश बदमाशों ने गला घोंट कर की हैं। इसके बाद तिगांव थाने में अज्ञात बदमाशों के खिलाफ हत्या का मुकदमा दर्ज कर इस केस की जांच शुरू की, जिसकी सुई यक्ष की मां के ऊपर जाकर अटक गई। इस के बाद डीएलएफ क्राइम ब्रांच की टीम ने उसे हिरासत में लेकर गहनता से पूछताछ की,  तो उसने अपना गुनाह कबूल कर लिया। पूछताछ में उसने पुलिस को बताया कि वह काफी डिप्रेशन में थी, इस लिए उसने अपने बेटे यक्ष की हत्या अपने चुन्नी से गला घोंट  सोते हुए अवस्था में कर दी। चुन्नी से गला घोट कर हत्या करने का आईडिया उसे यूटुब से मिली थी।    

Related posts

आवारा कुत्ते का आतंक, अब पैन ओएसिस सोसाइटी में छह साल के बच्चे को लावारिस कुत्ते ने काटा, थाने पर हंगामा

Ajit Sinha

फरीदाबाद व्यापार मंडल ने सरकार से की अपील, कोरोना पॉजीटिव रेट हो गया कम, अब खोल दिए जाएं बाजार

Ajit Sinha

फरीदाबाद: पत्नी के चरित्र पर शक था , इसी लिए उसने उसकी गला दबाकर हत्या कर दी -अरेस्ट।

Ajit Sinha
error: Content is protected !!