Athrav – Online News Portal
दिल्ली नई दिल्ली

दिल्ली के तुगलकाबाद में भीषण आग से लगभग1500 झुग्गियां जलकर हुई राख, सैकड़ों लोग बेघर

नई दिल्ली: दिल्ली के तुगलकाबाद इलाके में बीती रात भीषण आग की घटना सामने आई. आग लगने की वजह से करीब 1500 झुग्गियां जलकर राख हो गई हैं और सैकड़ों लोग बेघर हो गए हैं. हालांकि इस हादसे में कोई घायल नहीं हुआ है. दमकल विभाग के मुताबिक, आग लगने की सूचना रात करीब 12:50 बजे मिली. भीषण आग को देखते हुए दमकल की 28 गाड़ियों को मौके पर भेजा गया, लेकिन देखते ही देखते आग 2 एकड़ इलाके में फैल गई. पुलिस और दमकल विभाग ने झुग्गी में रह रहे सभी लोगों को समय रहते बाहर निकाल लिया.

देर रात होने से ज्यादातर लोग सो रहे थे. इस घटना में कोई घायल नहीं हुआ. आग पर सुबह तड़के करीब 3:40 बजे काबू पाया गया, लेकिन तब तक करीब 1500 झुग्गियां जल चुकीं थीं और सैकड़ों लोग बेघर हो गए. फिलहाल सरकार नुकसान का आंकलन कर रही है. दक्षिण पूर्वी दिल्ली के डीसीपी राजेंद्र प्रसाद मीणा ने एएनआई को बताया, “हमें रात के करीब एक बजे आग लगने की सूचना प्राप्त हुई. आग पर काबू पाने के लिए 18-20 दमकल वाहनों को लगाया गया था. फिलहाल किसी के भी हताहत होने की जानकारी नहीं मिली है.”साउथ दिल्ली ज़ोन के डिप्टी चीफ फायर अफसर एस एस तुली ने बताया, “आग पर काबू पा लिया गया है. आग लगने की वजह का अभी तक पता नहीं चला है.”

Related posts

बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जगत प्रकाश नड्डा ने भाजपा सहयोग सेल का उद्घाटन किया

Ajit Sinha

पश्चिम बंगाल में जहां एक ओर ममता सरकार को लेकर भयं कर जनाक्रोश दिखाई देता है-गृह मंत्री अमित शाह

Ajit Sinha

दिल्ली ब्रेकिंग: हम लॉकडाउन नहीं लगाना चाहते, अगर आप मास्क पहनेंगे, तो लॉकडाउन नहीं लगेगा- अरविंद केजरीवाल

Ajit Sinha
error: Content is protected !!