Athrav – Online News Portal
राजनीतिक हरियाणा

“आप” प्रदेश अध्यक्ष डॉ. सुशील गुप्ता ने हरियाणा में बढ़ती गरीबी को लेकर खट्टर सरकार को घेरा


अजीत सिन्हा की रिपोर्ट 
चंडीगढ़:आम आदमी पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष और राज्यसभा सांसद डॉ. सुशील गुप्ता ने शुक्रवार को बयान जारी कर हरियाणा में बढ़ रही गरीबी के मुद्दे पर खट्टर सरकार को घेरा। उन्होंने कहा कि हरियाणा में लगातार गरीबों की संख्या बढ़ती जा रही है। प्रदेश में बीपीएल कार्ड लाभार्थियों की संख्या 30 लाख बढ़ गई है। पहले अंत्योदय लाभार्थियों और बीपीएल लाभार्थियों की संख्या 1 करोड़ 26 लाख होती थी, अब वह बढ़कर 1 करोड़ 56 लाख हो गई है। इससे साबित होता है कि प्रदेश की जनता को खट्टर सरकार ने गरीबी में धकेलने का काम किया है।

उन्होंने कहा कि सीएम खट्टर के राज में न रोजगार मिल रहा है और न शिक्षा मिल रही है। प्रदेश में हर तरफ निराशा देखने को मिल रही है। 30 लाख लोग और गरीब हो गए हैं,  सीएम खट्टर को इसका जवाब देना चाहिए। उन्होंने कहा कि व्यापारी डर के साये जी रहा है, नए उद्योग प्रदेश में लग नहीं पा रहे। खट्टर सरकार प्रदेश में हर तरीके से फेल हुई है। खुशहाली का संदेश देने वाले हरियाणा में गरीबों की संख्या बढ़ना शर्मनाक है।उन्होंने कहा कि हरियाणा में बीपीएल परिवारों की संख्या बढ़ने से प्रदेश के कई जिलों के राशन डिपो पर लाभार्थियों को राशन भी नहीं मिल रहा है। एफसीआई ने हरियाणा के 1.26 करोड़ लाभार्थियों के लिए (66250 मीट्रिक टन) राशन का जारी किया जा रहा है। जबकि बीपीएल और एएवाई लाभार्थियों की संख्या 1.56 करोड़ पहुंच गई है तो लाभार्थियों का कोटा भी 66250 मीट्रिक टन से बढक़र 75324 मीट्रिक टन हो गया है। लेकिन एफसीआई द्वारा 1.26 करोड़ लाभार्थियों के हिसाब से 66250 मीट्रिक टन कोटा ही जारी किया जा रहा है। हालात ऐसे हैं कि भिवानी और दादरी में लोगों को गेहूं भी नहीं मिल रहा है।उन्होंने कहा कि हरियाणा में हर वर्ग के लोग खट्टर सरकार से त्रस्त हैं। मुख्यमंत्री खट्टर ने हरियाणा को बेरोजगारी में नंबर वन बनाने के साथ  गरीबी में भी नंबर वन बना दिया है। हरियाणा के कर्मचारी वर्ग हड़ताल पर है। हरियाणा हड़ताल प्रदेश बन कर रह गया है। खट्टर सरकार हर तरीके से फेल साबित हुई है। बढ़ती गरीबी और बेरोजगारी के कारण युवाओं ने पलायन शुरू कर दिया है।उन्होंने कहा कि खट्टर सरकार में प्रदेश की जनता मूलभूत सुविधाओं के लिए भी दर दर की ठोकरें खाने को मजबूर है।

Related posts

ब्रेकिंग: घोषणा पत्र और पंजाब परदेश कांग्रेस कमेटी की अभियान समिति के गठन के प्रस्ताव से मंजूरी दे दी है-लिस्ट पढ़े

Ajit Sinha

बीजेपी प्रवक्ता गौरव भाटिया और बीजेपी दिल्ली के अध्यक्ष आदेश गुप्ता को आयोजित प्रेस वार्ता में लाइव सुने इस वीडियो

Ajit Sinha

एसीबी ने हैफेड के जीएम सहित अकाउंटेंट व मैनेजर को कुल 4 लाख 60000 और सब इंस्पेक्टर को 10000 रुपए रिश्वत लेते पकड़ा हैं।

Ajit Sinha
0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
error: Content is protected !!
0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x