Athrav – Online News Portal
अंतर्राष्टीय दिल्ली नई दिल्ली

हाइवे पर हुआ भयानक हादसा, एक साथ भिड़ी 70 कारें, 51 लोग हुए घायल

अमेरिका के वर्जीनिया में भयानक एक्सीडेंट सामने आया है, जिसमें कम से कम 51 लोग घायल हो गए हैं. आश्चर्य की बात यह है कि इस एक्सीडेंट में करीब 70 कारें एक दूसरे से भिड़ गईं. न्यूयर्क टाइम्स की एक रिपोर्ट के मुताबिक, यॉर्क काउंटी, वर्जीनिया में रविवार सुबह एक प्रमुख राजमार्ग पर उस समय कम से कम 51 लोग घायल हो गए जब सड़क पर कई कारें आपस में गईं .वर्जीनिया स्टेट पुलिस के अनुसार दुर्घटना के बाद 69 वाहनों के मलबों के कारण यातायात बंद कर दिया गया है. हालांकि टक्कर क्यों हुई इसकी जानकारी अभी तक नहीं हो पाई है.



अधिकारी अभी भी टकराव के कारणों की जांच कर रहे हैं. उधर राज्य की पुलिस ने कहा है कि क्वींस क्रीक पुल पर कोहरे और बर्फ की स्थिति थी जब स्थानीय समयानुसार सुबह 7:51 बजे दुर्घटना हुई थी.पुलिस ने शुरू में कहा कि 35 लोग घायल हो गए और उन्हें अस्पतालों में पहुंचाया गया है, लेकिन बाद में घायलों का आंकड़ा 51 लोगों तक पहुंच गया.

Related posts

दिल्ली के मालवीय नगर इलाके में मॉर्निंग वॉक करते वक़्त एक प्रॉपर्टी कारोबारी की गोली मार कर सनसनीखेज हत्या कर दी, जांच में जुटी पुलिस।

Ajit Sinha

उद्योगपतियों के सामने बच्चों ने रखा बिजनेस प्लान= उप – मुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया

Ajit Sinha

ब्रेकिंग न्यूज़: दिल्ली पुलिस अकादमी ने ब्लॉकचेन और क्रिप्टोकरेंसी पर कार्यशाला आयोजित की।

Ajit Sinha
error: Content is protected !!