Athrav – Online News Portal
दिल्ली राजनीतिक राष्ट्रीय

सीपीपी चेयरपर्सन सोनिया गांधी ने आज वीडियो संदेश जारी कर तेलंगाना के निवासियों को दी बधाई।


अजीत सिन्हा की रिपोर्ट 
नई दिल्ली: सीपीपी चेयरपर्सन श्रीमती सोनिया गांधी ने आज तेलंगाना स्थापना दिवस के इस महत्वपूर्ण अवसर पर मैं अपने संदेश की शुरुआत मां तेलंगाना के उन अनगिनत शहीदों को श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए कहना  चाहती हूं, जो इस महान राज्य के निर्माण के लिए शहीद हुए। मैंने 2004 में करीम नगर में तेलंगाना के लोगों से वादा किया था कि कांग्रेस पार्टी उनके अलग राज्य के सपने को पूरा करेगी। इस बयान के बाद मेरी अपनी पार्टी के अंदर भी असहमति हुई थी। कई लोगों ने हमारी पार्टी भी छोड़ी, मगर आपके धैर्य और संकल्प ने मुझे तेलंगाना के सपने को पूरा करने की शक्ति, साहस और प्रेरणा दी।

पिछले दस वर्षों में तेलंगाना के लोगों ने मुझे बहुत सम्मान और प्यार दिया है। आपने हमारी पार्टी को एक समृद्ध और विकसित तेलंगाना के निर्माण की जो जिम्मेदारी सौंपी है, मैं उन सभी सपनों को पूरा करना अपना कर्तव्य समझती हूं। आज इस शुभ दिन पर मैं आप सभी को विश्वास दिलाती हूं कि तेलंगाना में रेवंत रेड्डी जी के नेतृत्व की कांग्रेस सरकार अपनी गारंटी को पूरा करने में कोई कसर नहीं छोड़ेगी। मैं आप सभी को दसवें तेलंगाना स्थापना दिवस के अवसर पर उसकी प्रगति और उज्ज्वल भविष्य के लिए अपनी शुभकामनाएं देती हूं।

Related posts

चंडीगढ़ ब्रेकिंग: 15 नए जिला अध्यक्षों के साथ जेजेपी संगठन में बड़ा बदलाव।

Ajit Sinha

सुप्रीम कोर्ट के 28 न्यायाधीशों में केवल एक महिला न्यायाधीश

Ajit Sinha

यूपी के मुख्यमंत्री योगी आदित्य नाथ ने हाथरस के डीएम और एसपी पर सख्त कार्रवाई करने के दिए संकेत।

Ajit Sinha
0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
error: Content is protected !!
0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x