Athrav – Online News Portal
अपराध नोएडा

फ्लैट में सुपरवाइजर के सनसनीखेज मर्डर का खुलासा, अवैध संबंधों के कारण की गई थी,महिला समेत तीन गिरफ्तार


अरविन्द उत्तम की रिपोर्ट
नोएडा: नोएडा के सेक्टर- 40 के फ्लैट के अंदर हुई 55 वर्षीय सुपरवाइजर की हत्या का खुलासा करते हुए कोतवाली 39 पुलिस ने महिला समेत तीन लोगों को गिरफ्तार किया है, पुलिस ने हत्या में इस्तेमाल किए गए आला कत्ल चाकू और दो मोबाइल फोन भी बरामद किया है। पुलिस के अनुसार यह हत्या अवैध संबंधों के कारण की गई थी। पुलिस की गिरफ्त में खड़े भारत चौहान, उसकी पत्नी सीमा देवी और राजा तिवारी को महामाया फ्लाईओवर के नीचे से गिरफ्तार किया है जो शहर को छोड़कर भागने का प्रयास कर रहे थे। डीसीपी नोएडा हरिश्चंद्र ने बताया कि शशि शर्मा नोएडा प्राधिकरण के ठेकेदार के यहां सुपरवाइजर थे। वह सेक्टर-40 के इस फ्लैट में अकेले रह रहे थे। सोमवार को वे लहूलुहान हालत में मृत पड़े मिले थे. गले पर धारदार हथियार के वार के निशान थे उनकी गला काटकर उसकी हत्या की गई है। पुलिस के हाथ कुछ सुराग लगे थे, कि इस घटना के पीछे किसी जानकार का हाथ हो सकता है।

पुलिस ने इस मामले में मुकदमा दर्ज कर टीम बनाकर मामले की जांच शुरू की, तो भारत चौहान और उसकी पति सीमा देवी और राजा तिवारी का नाम सामने आया. पुलिस ने तीनों को महामाया पुल के नीचे से गिरफ्तार कर किया. जब तीनों से पुलिस ने कड़ाई से पूछताछ की तो पता चला कि भारत चौहान की पत्नी सीमा देवी का मृतक शशि वर्मा से अवैध संबंध बन गए थे. चौहान ने दोनों को आपत्तिजनक स्थिति में पकड़ लिया था. भारत और शशि शर्मा के बीच हुए विवाद के बाद शशि शर्मा सेक्टर 40 में किराए का मकान लेकर रहने लगा था.

इसी साल अक्टूबर में जब मृतक शशि शर्मा द्वारा सेक्टर 63 के बारात घर का कंस्ट्रक्शन का काम कराया जा रहा था. इस दौरान सीमा देवी और शशि शर्मा पुनः मिलने लगे, इसका पता चलने पर भारत चौहान आग बबूला हो गया और अपने एक साथी राज तिवारी और सीमा को लेकर सेक्टर 40 पहुंचा. जहां इस बात को लेकर भारत और शशि के बीच विवाद हुआ. इसी दौरान शशि ने सीमा देवी को थप्पड़ मार दिया. इसके बाद तीनों ने एक जुट हो कर चाकू से शशि शर्मा की गला काट हत्या कर दी और फरार हो गए. शहर को छोड़कर भागने का प्रयास कर रहे थे. पुलिस ने उन्हें दबोच लिया.

Related posts

सीबीआई ने 20000 रुपए रिश्वत लेने के मामले में तीस हजारी कोर्ट के रीडर को किया गिरफ्तार।

Ajit Sinha

थाने में पुलिस कर्मियों ने एक शख्स को पीट-पीट कर मार डाला,देखें वायरल सीसीटीवी फुटेज

Ajit Sinha

लूट हुई 50 लाख रुपए की, शिकायत दर्ज कराई 5 लाख रुपए चोरी होने की, ये खुलासा 6 लुटेरें के पकड़े जाने के बाद हुआ।

Ajit Sinha
0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
error: Content is protected !!
0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x