Athrav – Online News Portal
हरियाणा

राष्ट्रीय राजमार्ग-152 डी के लिए अधिग्रहित भूमि की मुआवजा दरों में वृद्धि के संदर्भ में शीघ्र ही सकारात्मक निर्णय लिया जाएगा।

अजीत सिन्हा की रिपोर्ट 
चंडीगढ़: हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने कहा कि राष्ट्रीय राजमार्ग-152 डी के लिए अधिग्रहित भूमि की मुआवजा दरों में वृद्धि के संदर्भ में शीघ्र ही सकारात्मक निर्णय लिया जाएगा। नई दिल्ली में देर सांयकाल केंद्रीय सडक़ परिवहन और राजमार्ग मंत्री नीतिन जयराम गडकरी के साथ बैठक के उपरांत हरियाणा के मुख्यमंत्री ने मीडिया से बातचीत करते हुए कहा कि इस्माईलाबाद से नारनौल तक राष्ट्रीय राजमार्ग-152 डी के लिए अधिग्रहित भूमि की मुआवजा दरों में वृद्धि की किसानों की मांग के संदर्भ में केंद्रीय सडक़ परिवहन और राजमार्ग मंत्री के साथ विचार-विमर्श हुआ है। इस दिशा में शीघ्र ही कोई सकारात्मक निर्णय लिया जाएगा।



हरियाणा के मुख्यमंत्री ने कहा कि गुरुग्राम मे खेडकीदौला टोल को एक वर्ष की समयावधि में स्थानांतरित कर दिया जाएगा। हालांकि खेडकीदौला टोल को स्थानांतरित किए जाने की सैद्धांतिक स्वीकृति पहले से ही दी हुई है। इस टोल को स्थानांतरित किए जाने की दिशा में भूमि उपलब्ध करवा दी गई है। संभवतया एक वर्ष की समयावधि में नया टोल ढांचा बनकर तैयार हो जाएगा और यह टोल स्थानांतरित हो सकेगा। मीडिया द्वारा किए गए एक प्रश्न पर हरियाणा के मुख्यमंत्री ने कहा कि वाणिज्यिक वाहनों को एक मुश्त परमिट देने का एक सुझाव केंद्रीय सडक़ परिवहन और राजमार्ग मंत्री को दिया है और इस संदर्भ में एक पत्र भी श्री नीतिन जयराम गडकरी को दिया है। उल्लेखनीय है कि अभी तक यह परमिट पांच वर्ष की समयावधि के लिए ही दिया जाता है। श्री नीतिन जयराम गडकरी ने इस संदर्भ में आश्वस्त किया है कि इस पर पूर्णरूप से  विचार-विमर्श किया जाएगा।

Related posts

थाईलैंड से गैंगस्टर साहिल चौहान उर्फ साहिल राणा, जो एक कुख्यात और खतरनाक अपराधी है, को डिपोर्ट किया है।

Ajit Sinha

हरियाणा दिवस-1 नवंबर से प्रदेश के 100 नए और गांवों को 24 घंटे बिजली आपूर्ति सुनिश्चित होगी

Ajit Sinha

20 से ज्यादा पार्षद, सरपंच व नंबरदारों के साथ बीजेपी, जेजेपी व इनेलो को छोड़कर करीब 50 नेताओं ने ज्वाइन की कांग्रेस

Ajit Sinha
error: Content is protected !!