Athrav – Online News Portal
गुडगाँव

चलती कार में एकदम से लगी भयंकर आग, कार में सवार पांच लोग बाल -बाल बचे।


अजीत सिन्हा की रिपोर्ट 
गुरुग्राम: द्वारका एक्सप्रेस -वे पर बसई रोड की तरफ आ रही एक चलती कार में एकदम से भयंकर आग लग गई। उस दौरान कार में कुल पांच लोग सवार थे जो वक़्त रहते हुए अपनी कार से बिल्कुल बाहर आ गए , और बाल बाल बच गए। आग लगने की सूचना मिलते ही फायर बिग्रेड की एक गाडी मौके पर पहुंच गई , कार में लगी आग को बुझाने का कार्य किया। तब तक पूरी कार जल कर खाक हो चुकी थी। खबर के अनुसार एक कार में पांच लोग सवार होकर रेवाड़ी से श्री शीतला माता मंदिर ,गुरुग्राम में दर्शन करने के लिए जा रहे थे जैसे ये कार द्वारका एक्सप्रेस-वे के बसई रोड के निकट पहुंची तो कार से हल्की सी चिंगारी निकलने लगी, तभी कार चला रहे शख्स ने अपनी कार को रोक दी, और उसमें सवार पांच लोगों को निचे उतार दिया। इतनी ही देर में एकदम से कार में भयंकर आग लग गई, और कार को अपनीचपेट में ले लिया। मौके पर पहुंची फायर बिग्रेड की गाड़ी ने कार में लगी आग पर काबू पाया , तब तक पूरी कार जलकर खाक हो चुकी थी।     

Related posts

अंशुल मेडिकल स्टोर के संचालक को जिला प्रशासन ने डिस्ट्रेस राशन टोकन फार्म 5 में बेचने के आरोप में किया गिरफ्तार।

Ajit Sinha

गुरूग्राम की सड़कों को आमजन के लिए सुरक्षित बनाने के उद्देश्य से अतिरिक्त उपायुक्त ने अधिकारीयों के साथ बैठक की

Ajit Sinha

इंटरनेट सेफ्टी के लिए, रहो दो कदम आगे – पीसी मीणा

Ajit Sinha
0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
error: Content is protected !!
0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x