Athrav – Online News Portal
नोएडा

कार के सीट कवर बनाने वाली फैक्ट्री में लगी भीषण आग, लाखों का माल जल कर हुआ खाक

अरविन्द उत्तम की रिपोर्ट
नोएडा के सेक्टर-20 थाना क्षेत्र के सेक्टर 10 स्थित डी 148 में स्थित कार के सीट कवर बनाने वाली एक फैक्ट्री में भीषण आग लग गई। आग के कारण चारों तरफ जहरीला धुआं फैल गया और आसपास के लोगों को सांस लेने में परेशानी होने लगी। इलाके में अफरा तफरी मच गई। आग की सूचना मिलते ही मौके पर पहुंचीं दमकल की गाड़ियों ने आग पर काफी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। रविवार होने के कारण कर्मचारी छुट्टी पर थे, फैक्ट्री खाली थी जिससे किसी के हताहत होने कि सूचना नहीं है लेकिन आग से लाखों का माल जलकर राख हो गया।

धूं-धूं कर जल रही सेक्टर-10 में नोएडा फेब्रिट नामक की इस फैक्ट्री में सीट कवर बनाने का काम होता है शाम के समय हुए शॉट शर्किट के कारण गोदाम के कबाड़ में आग लग गई। कंपनी के गोदाम में आग लगी थी। यह आग रेक्सीन, फोम, टायर आदि में लगी थी जिसके कारण आसमान पर काला धूंआ छा गया। इस दौरान मौके पर काफी अफरा-तफरी मच गई। आग के कारण निकले धुएं से आस-पास के लोगों को सांस लेने में भी काफी परेशानी हुई। काफी देर बाद मौके से धूंआ छटा तो लोगों को राहत मिली। घटना के दौरान कंपनी में कर्मचारी नहीं थे। तेज आग और धुएं को देख घटना की सूचना सेक्टर-20 थाना पुलिस और दमकल विभाग को दी गई। सूचना पर पहुंची पुलिस और दमकल विभाग कर्मियों ने तीन दमकल गाड़ियों की मदद से लगभग आधे घंटे बाद आग पर पूरी तरह से काबू पा लिया।नोएडा के मुख्य अग्निशमन अधिकारी अरुण कुमार सिंह ने बताया, सेक्टर-10 में एक कंपनी के गोदाम में कबाड़ में आग लगी थी। जिसे तीन दमकल गाडियों की मदद से बुझा लिया गया है। आग क्यों लगी इसकी जानकारी की जा रही है। दोनो ही जगहों पर किसी तरह की कोई जनहानि नहीं हुई है। इस बात की जांच की जा रही कि कितना नुकसान हुआ है.

Related posts

ग्रैंड ओमेक्स सोसाइटी में सभी लोगों को सभी प्रकार के अतिक्रमण हटाने का 48 घंटे का अल्टीमेटम।

Ajit Sinha

ग्रेटर नोएडा के फोम कंपनी में भीषण आग, कोई हताहत नहीं, लाखों का माल जलकर हुआ खाक-देखें वीडियो

Ajit Sinha

चीफ ऑफ डिफेंस स्टाफ जनरल बिपिन रावत का नोएडा को अपना घर मानते थे, यहां भारतीय सशस्त्र सेना में पद हासिल किए थे

Ajit Sinha
0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
error: Content is protected !!
0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x