Athrav – Online News Portal
अपराध नोएडा

समलैंगिक संबंध को छुपने और एक लाख रुपये की मांग पूरी न होने पर एक दोस्त ने दूसरे दोस्त की गोली मार की हत्या,गिरफ्तार

अरविंद उत्तम की रिपोर्ट 
नॉएडा:ग्रेटर नोएडा के जारचा में बीते दिनों गन्ने की खेत में हत्या कर फेके गए युवक के शव मे मामले में युवक के दोस्त को गिरफ्तार किया है। पुलिस के अनुसार समलैंगिक संबंध और एक लाख रुपये की मांग पूरी न होने पर एक दोस्त ने दूसरे दोस्त को गोली मार दी थी। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है और हत्या में इस्तेमाल अवैध तमंचा भी बरामद कर लिया है। बुलंदशहर निवासी बर्तन व्यापारी अफजल की माथे में गोली मारकर हत्या कर दी गई थी। जिस का शव पुलिस को कलौंदा गांव के जंगलो में ईख के खेत में मिला था।

परिजनो ने अज्ञात में हत्या का आरोप लगाते हुए रिपोर्ट दर्ज कराई थी। पुलिस जांच में पाया गया कि अफजल अपनी मध्यस्थता से लोगों को ब्याज पर पैसा दिलाता था। पुलिस मोबाइल कॉल डिटेल निकली तो पता चला की अफजल के करीबी दोस्त प्रदीप ने उसकी हत्या से पहले उसे फोन किया था। पुलिस ने जब प्रदीप की तलाश की तो वह गायब मिला। पुलिस ने प्रदीप छौलस की पुलिया से गिरफ्तार किया गया है। कब्जे से घटना में प्रयुक्त एक पिस्टल 32 बोर और 4 जिन्दा कारतूस 32 बोर व एक मोबाइल बरामद किए गए  है।

एडीसीपी विशाल पांडे ने बताया कि दोनों के बीच समलैंगिक संबंध थे और प्रदीप के द्वारा इस्लाम से एक लाख रुपये डिमांड किए जा रहे थे।  जिसके चलते दोनों के बीच कहासुनी हुई और प्रदीप ने गोली मारकर इस्लाम की हत्या कर दी ताकि किसी को यह ना पता चल सके कि इस्लाम और प्रदीप के बीच समलैंगिक संबंध है अपनी झूठी शान को छुपाए रखने और पैसे की डिमांड पूरी न होने पर प्रदीप ने इस्लाम की हत्या कर उसके शव को गन्ने के खेत में फेंक दिया था। 

Related posts

डीएम गौतमबुद्धनगर मनीष वर्मा के ऑफिस के बाहर युवक ने किया आत्मदाह का प्रयास

Ajit Sinha

कोरोना संक्रमित मरीज से 2 लाख 80 हजार लेकर सफ़दरजंग अस्पताल में दाखिल कराने वाले एम्स का स्टाफ अरेस्ट।

Ajit Sinha

फरीदाबाद: अधिवक्ता सुनील भाटिया व उनके दोस्तों के साथ मार पीट कर गंभीर चोट पहुंचाने वाले 7 आरोपित पकड़े।

Ajit Sinha
error: Content is protected !!