Athrav – Online News Portal
नोएडा

बंद पड़े टेंट के गोदाम में लगी भीषण आग, लगी आग का देखें लाइव वीडियो।


अरविन्द उत्तम की रिपोर्ट
नॉएडा: ग्रेटर नोएडा की ईकोटेक 3 थाना क्षेत्र के अंतर्गत खैरपुर गुर्जर गांव के पास एक बंद पडे टेंट के गोदाम में भीषण आग लग गई। यह आग इतनी भीषण थी कि पूरे गोदाम को अपनी आगोश में ले लिया और दूर से ही इसकी लपटें दिखाई दे रही थी। सूचना के बाद दमकल विभाग की टीम और पुलिस मौके पर पहुंची और फायर बिग्रेड की 10 गाड़ियों की मदद से इस आग पर करीब तीन घंटे में काबू पाया गया।

टेंट एक गोदाम में लगी भीषण आग की लपटें दूर से ही दिखाई दे रही थी, जिसके कारण लोगों में अफरा तफरी मच गई। इसकी सूचना तत्काल फायर ब्रिगेड की टीम को दी गई। चीफ फायर ऑफिसर प्रदीप कुमार चौबे ने बताया कि करीब 9:22 पर हमारी टीम को सूचना मिली कि खैरपुर गुर्जर गांव के पास एक बंद पड़े टेंट के गोदाम में आग लग गई है। मौके पर पहुंची फायर ब्रिगेड की 10 गाड़ियों ने 3 घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया गया। लेकिन इस दौरान गोदाम में रखा टेंट का सारा सामान जलकर खाक हो गया।चीफ फायर ऑफिसर प्रदीप कुमार चौबे ने बताया कि गोदाम में लकड़ी का सामान प्लाईवुड थर्माकोल और गत्ते के बंडल के कारण आग तेजी से फैली और भीषण होती चली गई। जिस समय गोदाम में आग लगी उसे समय वहां कोई मौजूद नहीं था इस से किसी के हताहत की सूचना नहीं है आग लगने की वजह स्पष्ट नहीं हो पाई है आग क्यों लगी के कारणों की जांच जा रही है।

Related posts

तपती गर्मी में तन को ठंडा करने के लिए कोरोना प्रोटोकॉल और धारा 144 का उल्लंघन कर पूल पार्टी कर रहे 33 लड़केअरेस्ट

Ajit Sinha

शहीद स्मारक स्थल पर मोमबत्ती जला कर आर्मी सोसाइटी के रिटायर्ड ऑफिसर ने दी सीडीएस सहित 13 शहीदों को श्रद्धांजलि

Ajit Sinha

नॉएडा: ट्रको में छुपा कर अन्य राज्यो में सप्लाई करने के लिए ले जा रही 14 लाख की शराब बरामद, दो गिरफ्तार

Ajit Sinha
0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
error: Content is protected !!
0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x