Athrav – Online News Portal
अपराध फरीदाबाद

फरीदाबाद: बहन से गलत कमेंट करने पर नाबालिग भाई ने अपने साथी के संग मिलकर शख्स की हत्या कर फेंका- अरेस्ट

अजीत सिन्हा की रिपोर्ट 
फरीदाबाद: बहन से गलत  कमेंट करने पर नाबालिग भाई ने अपने साथी के संग मिलकर शख्स की हत्या करके गांव एदमादपुर के निकट दो नहरों के बीच में फेंक दिया। इस सनसनीखेज मामले में आज  डीएलएफ क्राइम ब्रांच की टीम दो आरोपित को गिरफ्तार किया हैं। इसमें मुख्य आरोपित नाबालिग हैं। मरने वाले शख्स का नाम अरविन्द उर्फ़ सत्य ,उम्र 16 साल, निवासी  उत्तर प्रदेश के गाजीपुर जिले के गांव नसीरपुर है जो फरीदाबाद में करीब 10 दिन पूर्व घूमने के लिए आया था। गिरफ्तार किए गए आरोपित का नाम नाबालिग व उसका दोस्त शिवम् उम्र 19 वर्ष हैं।  

पुलिस प्रवक्ता ने जानकारी देते हुए बताया कि क्राइम ब्रांच टीम ने  मुख्य आरोपी जुनाईल  तथा अन्य आरोपित  को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार किए गए आरोपितों में जुनाईल व शिवम( उम्र 19 वर्ष) का नाम शामिल है। आरोपित शिवम मुख्य रूप से उत्तर प्रदेश के संभल जिले के गांव खादराबाद का रहने वाला है, हाल में फरीदाबाद के धीरज नगर का रहने वाला है। आय  डीएलएफ क्राइम ब्रांच टीम ने आरोपितों को फरीदाबाद के गांव मवई कठपुला पुल से गिरफ्तार किया है। उनका कहना हैं कि पुलिस को गत 5 सितंबर की शाम को एक आमजन द्वारा, सूचना मिली, गांव एत्मादपुर के पास से जा रही नहर के किनारे एक शव मिला है। जिसकी मौके पर मौजूद जनता के द्वारा पहचान कराई गई जहां पर शव की पहचान नहीं हो पाई। शव को पोस्टमार्टम के लिए बीके अस्पताल में रखा गया। मौके पर उपस्थित एक आम आदमी की शिकायत पर अनजान व्यक्तियों के खिलाफ थाना सेक्टर- 31 में मामला दर्ज कर आरोपितों  की तलाश की जा रही थी। गत 6 सितंबर को पुलिस व क्राइम ब्रांच टीम के द्वारा गांव एत्मादपुर और धीरज नगर में मृतक की फोटो दिखाकर पहचान कराई गई। जिसकी पहचान धीरज नगर से हुई। धीरज नगर से पता चला कि उसके परिजन मुंबई में रहते हैं। जिनको फोन के द्वारा संपर्क किया गया। मृतक की परिजनों के द्वारा गत 8 सितंबर को फरीदाबाद आकर पहचान की गई, जिन्होंने बताया कि मृतक का नाम अरविंद उर्फ सत्य (16) है निवासी उत्तर प्रदेश के गाजीपुर जिले के गांव नसीरपुर का रहने वाला है जो फरीदाबाद में करीब 10 दिन पहले घूमने के लिए आया था। मृतक के पिता से पता चला कि वह पूर्व में फरीदाबाद के सेक्टर- 28 की प्राइवेट कंपनी में काम करता था। जिसकी यहां जान पहचान हो गई थी उसका बेटा जानने वालों के पास घूमने के लिए आया था। गिरफ्तार आरोपित शिवम मॉल में सफाई का काम करता है। मामले में पूछताछ के लिए आरोपित  शिवम को अदालत में पेश कर 2 दिन के पुलिस रिमांड पर लिया गया है। तथा जुनाईल आरोपित  को जुनाईल जस्टिस कोर्ट में पेश कर बाल सुधार केंद्र में भेजा गया।

Related posts

वर्ड्स ऑफ वंडर वाटर पार्क में युवक की संदिग्ध मौत, स्लाइडिंग के दौरान सांस लेने में आ रही थी दिक्कत

Ajit Sinha

फरीदाबाद: सभी लड़किया दुर्गा का स्वरूप है बस उन्हें जागरूक करना जरुरी है : रेनू भाटिया

Ajit Sinha

फरीदाबाद: सीपी ॐ प्रकाश सिंह ने आज दो इंस्पेक्टरों और 7 सब इंस्पेक्टरों को इधर से उधर किए हैं- लिस्ट पढ़े

Ajit Sinha
0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
error: Content is protected !!
0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x