Athrav – Online News Portal
नोएडा

बंद पड़े ढाबे में कमर्शियल गैस सिलेंडर कारण लगी भीषण आग


अरविन्द उत्तम की रिपोर्ट 
नोएडा : ग्रेटर नोएडा वेस्ट स्थित चार मूर्ति गोल चक्कर के पास बने हिंडन नदी के किनारे बने मार्केट में सुबह भीषण आग लग गई. आग के चपेट में छह ढाबा सहित दो दुकानें  आ गई हैं. सूचना मिलते ही फायर ब्रिगेड की टीम और कोतवाली बिसरख पुलिस मौके पर पहुंच गई. प्रारंभिक जानकारी के अनुसार आग शार्ट सर्किट के कारण लगी और ढाबे में मौजूद कमर्शियल गैस सिलेंडर कारण आग तेजी से फैली और भारी मशक्कत के बाद दमकल की दस गाड़ियों ने आग पर काबू पाया। 

मार्केट में में लगी भीषण आग की लपटें दूर से ही दिखाई दे रही थी, जिसके कारण लोगों में अफरा तफरी मच गई। इसकी सूचना तत्काल फायर ब्रिगेड की टीम को दी गई. चीफ फायर ऑफिसर प्रदीप कुमार चौबे ने बताया कि करीब सुबह सात बजे फायर ब्रिगेड पर आग लगने की कॉल आई थी.  तुरंत ही फायर ब्रिगेड की टीम  मौके के लिए रवाना कर दी गई थी. मौके पर  पहुंच कर देखा गया की छह ढाबों  और दो दुकानों में आग लगी है आग बड़ी थी इसलिए फायर ब्रिगेड की और गाड़ियां बुलाई गई और 10 गाड़ियों की मदद से आग पर काबू पाया गया. प्रारंभिक जांच से पता चला है कि ढाबा बंद था और ढाबे में कमर्शियल सिलेंडर भारी मात्रा में रखे थे और उनमें शॉर्ट सर्किट से आग लगी थी, सिलेंडरों को बाहर निकालने के बाद आग पर काबू पाया गया है. इसमें अग्निकांड कोई हाताहत नहीं है और कोई जनहानि नहीं हुई है.

Related posts

ब्रेकिंग न्यूज़: दिल्ली यातायात पुलिस: सुप्रीम कोर्ट के आदेश पर वायु प्रदूषण को कम करने के प्रयास

Ajit Sinha

वर्ष 2024 तक देश में 2 लाख डेयरियां और बनाएंगे देश में दूध उत्पादन दोगुना करेंगे: अमित शाह

Ajit Sinha

फर्जी आधार कार्ड की मदद से सिम कार्ड ऐक्टिवेट करके ऊंचे दामों में बेचने वाले दो आरोपित को पुलिस ने किया गिरफ्तार

Ajit Sinha
0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
error: Content is protected !!
0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x