Athrav – Online News Portal
टेक्नोलॉजी फरीदाबाद

फरीदाबाद ब्रेकिंग: जे सी बोस विश्वविद्यालय वाईएमसीए में वैदिक गणित विषय पर कार्यशाला का आयोजन


अजीत सिन्हा की रिपोर्ट 
फरीदाबाद:: जे सी बोस विश्वविद्यालय के संचार एवं मीडिया प्रौद्योगिकी विभाग द्वारा वैदिक गणित: एक परिचय विषय पर विभाग के द्वितीय वर्ष के छात्रों के लिए एक दिवसीय कार्यशाला का आयोजन किया गया। कार्यशाला के मुख्य वक्ता वैदिक गणित के विशेषज्ञ शिक्षाविद डॉ. राकेश भाटिया रहे। संचार एवं मीडिया तकनीकी विभाग के विभागाध्यक्ष डॉ. पवन सिंह ने डॉ राकेश भाटिया का परिचय दिया और उन्हें स्मृति चिन्ह भेंट कर उनका स्वागत किया। डॉ.पवन सिंह ने वैदिक गणित के महत्व पर प्रकाश डालते हुए कहा कि भारतीय ज्ञान परंपरा प्राचीन एवं समृद्ध है। वर्तमान पीढ़ी को इसकी गहनता को जानने की आवश्यकता है।


सर पद्मपत सिंघानिया एजुकेशन सेंटर कानपुर के वैदिक गणित के शिक्षक डॉ. राकेश भाटिया ने छात्रों को वैदिक गणित की बारीकियों से अवगत कराया। उन्होंने भारतीय ज्ञान परंपरा के विषय पर प्रकाश डालते हुए छात्रों को वेद-वेदांगों में समाहित गणितीय संक्रियाओं से परिचित कराया। उन्होंने विद्यार्थियों को नारद पुराण में उल्लिखित गणित के अष्ट प्रक्रम के बारे में जानकारी दी।

डॉ.भाटिया ने विद्यार्थियों को विभिन्न प्राचीन भारतीय गणितज्ञों और उनके दिए सूत्रों के बारे में जानकारी देते हुए कहा कि हमारे गणितज्ञों द्वारा पाइथागोरस थ्योरम,हेरॉन’स फार्मूला जैसे अनेक गणितीय सूत्र यूरोपीय गणितज्ञों से वर्षों पहले ही दे दिए थे। उन्होंने छात्रों को एकाधिकेन पूर्वेण व निखिलम वैदिक सूत्रों से तीव्र गणना करना सिखाया और बताया कि किस प्रकार इसका प्रयोग सांख्यिकी में किया जाता है। इसके अलावा उन्होंने छात्रों को बौधायन संख्याओं द्वारा त्रिकोणमिति की जटिल समस्याओं को हल करना भी सिखाया।

डॉ. राकेश भाटिया ने छात्रों से आग्रह किया कि वे वैदिक गणित का अपने जीवन में अवश्य प्रयोग करें और इस विषय पर स्वयं भी अनुसंधान करें और वैदिक गणित के क्षेत्र को आगे बढ़ाने का प्रयास करें। इस अवसर पर विभाग विभागाध्यक्ष डॉ.पवन सिंह, सहायक प्रोफेसर डॉ. तरुणा नरूला,  सहायक प्रोफेसर राहुल आर्य,वरिष्ठ प्रशिक्षक दुष्यंत त्यागी विशेष रूप से उपस्थित रहे। इस कार्यशाला में संचार एवं मीडिया तकनीकी विभाग के पत्रकारिता में स्नातक एवं बीएससी विजुअल कम्युनिकेशन एवं मल्टीमीडिया और सोशल वर्क के द्वितीय वर्ष के चतुर्थ सेमेस्टर के विद्यार्थियों ने बढ़-चढ़ कर हिस्सा लिया।

Related posts

हरियाणा ब्रेकिंग: हरियाणा सरकार ने प्रदेश के 17 जिलों में तुरंत प्रभाव से इंटरनेट सेवाओं को बंद करने के आदेश दिए हैं।  

Ajit Sinha

फरीदाबाद: डीसीपी ट्रेफिक अमित यशवर्धन द्वारा इंस्टीट्यूट ऑफ रोड ट्रेफिक एजुकेशन संस्था का लिया जायजा

Ajit Sinha

मोदी सरकार बनने पर जम्मू कश्मीर से धारा 370 हटाकर ही लेंगे दम, कई नेताओं बीजेपी का दामन थाना : सुषमा स्वराज

Ajit Sinha
0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
error: Content is protected !!
0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x