Athrav – Online News Portal
नोएडा

एक ऐतिहासिक फैसला सालों का इंतजार खत्म! सुपरनोवा के खरीदारों के लिए रजिस्ट्री की राह साफ, सुप्रीम कोर्ट ने गठित की नई कमेटी


अरविन्द उत्तम की रिपोर्ट 
नोएडा की बहुचर्चित सुपरनोवा परियोजना के खरीदारों के लिए सुप्रीम कोर्ट ने एक ऐतिहासिक फैसला सुनाया है, जिससे सालों से अटके हुए सैकड़ों बायर्स को बड़ी राहत मिली है। सुप्रीम कोर्ट के आदेश के बाद सुपरनोवा के 497 फ्लैट बायर्स को मालिकाना हक मिलने का रास्ता साफ हो गया है। जल्द ही इन फ्लैट्स की रजिस्ट्री शुरू कर दी जाएगी।

कोर्ट ने सुपरनोवा के IRP (इंटरिम रेजोल्यूशन प्रोफेशनल) को भंग कर परियोजना के प्रबंधन के लिए एक नई समिति का गठन किया गया है, जिसकी अध्यक्षता जम्मू-कश्मीर के पूर्व जस्टिस करेंगे। गठित की गई नई समिति अब परियोजना को पूरा करने के लिए एक नए डेवलपर का चयन करेगी। नई समिति न केवल निर्माण कार्य पूरा करवाएगी, बल्कि रुकी हुई रजिस्ट्री की प्रक्रिया को भी गति देगी। नोवा ईस्ट और वेस्ट टावर्स में कुल 583 फ्लैट्स हैं, जिनमें से अब तक केवल 85 की रजिस्ट्री हो पाई थी।

प्रोजेक्ट पर नोएडा अथॉरिटी का लगभग 3300 करोड़ रुपए बकाया है। कोर्ट ने स्पष्ट किया है कि प्रोजेक्ट पूरा होने के बाद सबसे पहले बैंक का बकाया चुकाया जाएगा और उसके बाद नोएडा अथॉरिटी का भुगतान होगा। इस फैसले को खरीदारों ने एक ‘लैंडमार्क जजमेंट’ बताया है, क्योंकि इससे उनके घर का सपना हकीकत में बदलता दिख रहा है।

Related posts

दहेज में फॉर्च्यूनर गाड़ी और 21 लाख रुपए की मांग पूरी न होने पर, विवाहिता की हत्या, पति, ससुर गिरफ्तार

Ajit Sinha

वीवो कंपनी के कन्टेनर गाड़ी से चोरी गए लगभग ढाई करोड़ के मोबाइल फोन बरामद, कन्टेनर ड्राइवर समेत 3 आरोपित पकड़े गए।

Ajit Sinha

धोखाधड़ी के मामले में करीब दो वर्षो से फरार चल रहे पीएसए इंपेक्स कंपनी के डायरेक्टर को क्राइम ब्रांच ने धर दबोचा।

Ajit Sinha
0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
error: Content is protected !!
0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x