Athrav – Online News Portal
अपराध नोएडा

रेप के झूठे केस में फंसाने की धमकी देकर लोगों को ब्लैकमेल करने वाली युवती अरेस्ट।

अरविन्द उत्तम की रिपोर्ट 
नॉएडा: एक युवक को झूठे रेप के केस में फंसाने की धमकी देकर ब्लैकमेल करने वाली एक युवती को कोतवाली 39 पुलिस ने अरेस्ट किया है.इस युवती ने इससे पहले अलीगढ़ और नोएडा के थाना फेज-2 में लोगों को ब्लैकमेल करने का मुकदमा दर्ज है. युवती अलीगढ़ से जेल भी जेल जा चुकी है।  इस मामले में 39 थाना से भी वांछित चल रही थी। यह तस्वीर है सोफिया की जिसे कोतवाली 39 पुलिस ने लोगों को झूठी रेप के केस में फंसाने और ब्लैकमेल कर उगाही करने के आरोप में अरेस्ट किया है। 

एडिशनल डीसीपी शक्ति अवस्थी ने बताया कि सलार पुर के रहने वाले सोनू सैफी एक कपड़े की दुकान पर काम करते हैं, कुछ समय पहले सोफिया उसके पास दुपट्टा खरीदने के लिए आई थी, उस दौरान सोफिया ने अपना परिचय नेहा ठाकुर बताया और फिर बातों-बातों में उसका मोबाइल नंबर ले लिया, जिसके बाद दोनों के बीच बातचीत होने लगी।  सोनू सैफी का कहना कि युवती उसके मैसेज समेत अन्य चीजों को आधार बनाकर उस पर  शादी का दबाव बनाने लगी जब शादी के लिए वह  राजी हो गया, तो दो लाख की डिमांड करते हुए ब्लैकमेल करने लगी।

युवती के रेप के केस में फंसाने धमकियो से परेशान सोनू सैफी पुलिस से शिकायत कर दी। जब पुलिस ने नेहा ठाकुर से पूछ्ताछ कि और आधार नंबर की जांच की तो पता चला उसका असली नाम सोफिया है और मूलरुप से अलीगढ़ की रहने वाली और इसी तरह के ब्लैकमेलिंग और उगाही के मामले में जेल जा चुकी है। उसके खिलाफ थाना फेज-2 में भी मुकदमा दर्ज है. उसे अरेस्ट  कर जेल भेज दिया गया है. 

Related posts

सैक्स रैकेट का पुलिस ने किया पर्दाफाश, 5 लड़कियों सहित 6 लोग हुए गिरफ्तार,वीडियो आप स्वंय देखिए।

Ajit Sinha

नेचर एंड वर्ल्ड फेस्टिवल 2024 का आयोजन होगा सूरजपुर वेटलैंड में

Ajit Sinha

गैंगस्टरों को पिस्टल सप्लाई करने और करोड़ों के 4 लूट- डकैती की वारदात में शामिल एक महिला को पुलिस ने किया गिरफ्तार।

Ajit Sinha
0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
error: Content is protected !!
0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x