Athrav – Online News Portal
अपराध नोएडा

इंस्टाग्राम पर बने दोस्त ने किया, अपने साथी के साथ मिल कर एक महीने तक किशोरी के साथ गैंग रेप, दोनों आरोपित पकड़े गए।

अरविन्द उत्तम की रिपोर्ट 
नोएडा के फेज वन थाना पुलिस ने एक किशोरी को इंस्टाग्राम पर दोस्त बनाकर बहला-फुसलाकर भगा ले जाने वाले युवक को उसके साथी के साथ अशोक नगर बॉर्डर के पास से गिरफ्तार किया है. पुलिस ने सामूहिक बलात्कार और पॉक्सो अधिनियम की धाराएं जोड़ कर कार्रवाई  कर रही हैं।फेज वन थाना स्थित एक सेक्टर में रहने वाला लापता किशोरी का पिता प्रेस में काम करता है। वह और उसकी पत्नी 30 सितंबर को काम पर गए थे। उसकी 15 वर्षीय बेटी, जो कक्षा 9 में पढ़ती है, घर से लापता हो गई। किशोरी का पिता उसने फेज वन थाने में गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज कराई और दो युवकों पर बेटी के अपहरण का शक जताया। पुलिस युवती और आरोपियों की तलाश कर रही थी। मुखबिर से मिले इनपुट पर पुलिस ने शनिवार को अशोक नगर बॉर्डर के पास से दो युवकों को गिरफ्तार कर लिया। थाना प्रभारी अमित कुमार मान ने बताया कि आरोपियों की पहचान बुलंदशहर के सिकंदराबाद के भोखेड़ा गांव निवासी यथार्थ भाटी और हरदोई की गुप्ता कॉलोनी निवासी यश गुप्ता के रूप में हुई है। यथार्थ ने पूछताछ के दौरान बताया कि कुछ समय पहले इंस्टाग्राम पर उसकी किशोरी से दोस्ती हुई थी। 30 सितंबर को वह उसे प्रेम जाल में फंसा कर अपने साथ ले गया। उसने लड़की को अपने साथी यश के कमरे में छिपाकर रखा था। पुलिस ने लड़की को आरोपियों के कमरे से सकुशल बरामद कर लिया। मेडिकल जांच के बाद मजिस्ट्रेट के सामने दर्ज बयान में किशोरी ने  बताया गया कि यथार्थ भाटी और यश गुप्ता ने उसके साथ बलात्कार किया था। पूछताछ में पता चला कि यथार्थ और यश दोनों एक फैक्ट्री में काम करते हैं और दोस्त हैं। पुलिस ने सामूहिक बलात्कार और पॉक्सो अधिनियम की धाराएं जोड़ कर कार्यवाही कर रही हैं।

Related posts

फरीदाबाद: शादी समारोह में दूल्हा पक्ष के साथ आए लोगों को लड़की पक्ष पर गलत कमेंट करना पड़ा महंगा-8 आरोपित भेजे गए जेल। ,

Ajit Sinha

111 पीएसआई और 17 भर्ती की रंगारंग पासिंग आउट परेड गोवा पुलिस के कांस्टेबलों की बैठक हुई।

Ajit Sinha

तबलीघी जमात मरकाज मामला: साकेत कोर्ट में 20 देशों के 82 विदेशी नागरिकों के खिलाफ 20 चार्जशीट दाखिल की, ब्लैकलिस्ट किया।    

Ajit Sinha
0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
Inline Feedbacks
View all comments
error: Content is protected !!
0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x