Athrav – Online News Portal
नोएडा

भीषण हादसा: मूर्ति विसर्जन से लौट रहे श्रद्धालुओं का वाहन पलटा, पुल से नीचे गिरने से दो लोगों की मृत्यु-वीडियो देखें।

अरविन्द उत्तम की रिपोर्ट 
नोएडा के थाना सेक्टर-113 क्षेत्र के हिंडन पुल और एफएनजी एक्सप्रेसवे को जोड़ने वाले फ्लाईओवर पर रविवार की शाम को श्रद्धालुओं से भरा वाहन रेलिंग से टकराकर पलट गया। इसमें बैठे छह लोग उछलकर पुल से नीचे गिर गए। हादसे में रंजीत और वासुदेव की मौत हो गई। 16 घायल हैं,  सभी हिंडन में मूर्ति विसर्जित कर लौट रहे थे।
मूलरूप से पश्चिम बंगाल के रहने वाले ये सभी लोग सेक्टर-73 सर्फाबाद में किराये पर रहते हैं। मां काली पूजा करने के लिए लोगों ने मूर्ति स्थापित की थी। इसे रविवार को दोपहर 3 बजे विसर्जन करने के लिए हिंडन पर गए थे। हिंडन में काली मां की मूर्ति विसर्जित कर जब घर लौट रहे थे। पिकअप बिसरख पुल पार करके एफ एन जी एक्सप्रेसवे की तरफ आ रहा था। इस दौरान दूसरी तरफ से विपरीत दिशा में वाहन आ गया। इससे पिकअप बेकाबू होकर पुल की रेलिंग से टकरा गया। पुलिस टीम ने घायलों को अस्पतालों में भर्ती कराया है। पिकअप में पीछे बैठे दुर्जन, वासुदेव, राकेश, सुखलाल, विश्वजीत और सयन नाम का एक बच्चा पुल से नीचे गिर गया। पिकअप के नीचे शांती, मानवी, अंजलि, रंजित के साथ अन्य लोग दब गए। वासुदेव और रंजित की मौत हुई है। घायलो का इलाज चल रहा है, पुलिस आवश्यक कार्रवाही कर रही है.

Related posts

हाथ में तमंचा लिए रेप पीड़िता का पिता थाने में पहुंचा तो थाने हाई वोल्टेज ड्रामा क्रिएट हो गया-आगे क्या हुआ-पढ़ें

Ajit Sinha

अतिक्रमण हटाने गई प्राधिकरण की टीम और ग्रामीणों में हुई झड़प, जमकर हुई पत्थरबाजी, कई लोग घायल, घेराव-वीडियो देखें।

Ajit Sinha

ग्रेटर नोएडा डिपो से बोडाकी तक 2.6 किलोमीटर के एलिवेटेड ट्रैक के विस्तार को केंद्र की मंजूरी, बनेगे दो स्टेशन, लागत आएगी 416 करोड़

Ajit Sinha
0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
error: Content is protected !!
0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x