Athrav – Online News Portal
अपराध नोएडा

यूनिवर्सिटी के फूड कोर्ट में तड़के लगी भयंकर आग , फायर ब्रिगेड की तीन गाड़ियों ने आग पर पाया काबू।


अरविन्द उत्तम की रिपोर्ट 
नॉएडा: ग्रेटर नोएडा के दनकौर थाना क्षेत्र में स्थिति गलगोटिया यूनिवर्सिटी के फूड कोर्ट में तड़के आग लग गई.  इस आग ने पूरे फूड कोर्ट को अपनी चपेट में ले लिया। सूचना मिलने पर मौके पर पहुंची फायर ब्रिगेड की 3 गाड़ियों ने आग पर भारी मशक्कत के बाद काबू पाया। इस अग्निकांड में किसी के घायल या जनहानि होने की कोई सूचना नहीं है।  

फायर ब्रिगेड की टीम आग लगने के कारणों की जांच और हुए नुकसान का आंकलन कर रही है।  आग की तेज लपटों के बीच गिरा गलगोटिया यूनिवर्सिटी के मुख्य भवन के बाहर बना हुआ फूड कोर्ट है जहां सुबह 3:15 बजे के करीब आग लग गई। चीफ फायर ऑफिसर प्रदीप कुमार ने बताया कि आग की सूचना मिलते ही तीन गाड़ियों को मौके पर रवाना कर दिया गया। गाड़ियां मौके पर पहुंची उस समय तक पूरे फूड कोर्ट को आग ने अपनी चपेट में ले लिया था। फायर सर्विस यूनिट भारी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया।  आग लगने के कारणों का अभी पता नहीं चल पाया है इस अग्निकांड में कोई  भी हताहत नहीं हुआ है।   

Related posts

फरीदाबाद ब्रेकिंग: खाना खाने के विवाद में मारना किसी और को था, पर मारा कोई और गया, दो आरोपित गिरफ्तार -पूछताछ जारी।

Ajit Sinha

अपहरण कर हत्या करने के सनसनीखेज मामले में मां -बेटे सहित 3 आरोपित पकड़े गए।

Ajit Sinha

तेज रफ्तार के कारण यात्रियों को लेकर जा रही डग्गामार डबल डेकर बस पलटी, दर्जनों यात्री घायल , ड्राइवर और कंडक्टर फरार  

Ajit Sinha
0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
error: Content is protected !!
0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x