Athrav – Online News Portal
अपराध नोएडा

बिल्डिंग का मैटेरियल और शटरिंग से लदा तेज रफ्तार ट्रक अनियंत्रित होकर पलटा, एक की मौत।


अरविन्द उत्तम की रिपोर्ट
नॉएडा: ग्रेटर नोएडा वेस्ट स्थित चार मूर्ति गोल चक्कर पर बिल्डिंग मटेरियल का सामान लेकर जा रहा ट्रक अनियंत्रित होकर पलट गया। ट्रक पर बिल्डिंग का मटेरियल और शटरिंग का सामान लदा हुआ था। जो सडक पर बिखर गया। हादसे में ट्रक का हेल्पर घायल हो गया। सूचना मिलने पर मौके पर पहुंची कोतवाली बिसरख पुलिस में उसे अस्पताल में भर्ती कराया जहां उसे मृत घोषित कर दिया गया है। ट्रक ड्राइवर मौके से फरार हो गया जिसकी तलाश पुलिस कर रही है। दुर्घटना के कारण सड़क पर लोहे के पाइप बिखर गए थे। जिन्हें पुलिस ने हटवा कर यातायात को सुचारू कर दिया है।

सड़क पर पलटा हुआ ट्रक और बिखरा हुआ शटरिंग का सामान को पुलिस ने हाइड्रा की मदद से हटा के किनारे करा दिया है। थाना प्रभारी ने बताया कि ये हादसा सुबह करीब छह बजे हुआ जब एक ट्रक जिस पर की बिल्डिंग का मैटेरियल और शटरिंग का सामान लदा हुआ था, तेज गति से एक मूर्ति से पर्थला की तरफ से आते हुए अनियंत्रित होकर चार मूर्ति गोल चक्कर के पास पलट गया। जिससे सारा शटरिंग में समान सड़क बिखर गया। इस हादसे में ट्रक का हेल्पर शिवा दब कर घायल हो गया, उसे अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां डॉक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है, इस हादसे के बाद ट्रक का ड्राइवर मौके से फरार हो गया है, जिसकी तलाश की जा रही है।

Related posts

500 -500 रुपए मूल्य के 1,70,000/- रुपए के साथ दो लोग पकड़े गए।

Ajit Sinha

हरियाणा: दो ऑनलाइन साइबर ठगी करने वाले गिरोह का पर्दाफाश कर 11 किए काबू, 607 सिम कार्ड, 22 मोबाइल फोन बरामद

Ajit Sinha

फ्री में शराब ना देने पर हथियार दिखाकर जान से मारने की धमकी व गाड़ी से ठेके में टक्कर मारने वाले 3 अरेस्ट।

Ajit Sinha
0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
error: Content is protected !!
0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x