Athrav – Online News Portal
नोएडा

वेयरहाउस के बाहर लगे ट्रांसफार्मर में निकली चिंगारी से कंपनी में लगी भीषण आग-काबू


अरविन्द उत्तम की रिपोर्ट
नॉएडा: नोएडा के सेक्टर-88 में स्थित एक वेयरहाउस के बाहर लगे ट्रांसफार्मर में चिंगारी उठने से कंपनी में लगी भीषण आग. सूचना मिलते ही फायर बिग्रेड की गाड़ियां मौके पर पहुंच गई और कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पा लिया। गनीमत रही कि समय रहते फायर विभाग की टीम को आग की सूचना मिल गई वरना बड़ा हादसा भी हो सकता था। नोएडा के फेस -2 थाना क्षेत्र के सेक्टर 88 में स्थित एक वेयरहाउस के बाहर लगे बिजली के ट्रांसफार्मर से निकलने वाली चिंगारी के चलते वेयरहाउस में आग लग गई। देखते ही देखते आग ने विकराल रूप ले लिया। वहां मौजूद लोगों ने इसकी सूचना फायर विभाग को दी. सूचना मिलने के तुरंत बाद फायर विभाग की टीम भी मौके पर पहुंची और कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पा लिया पर फायर विभाग के अधिकारियों का कहना है कि समय रहते सूचना मिल गई थी जिसके चलते वेयरहाउस में काम करने वाले सभी लोगों को फौरन बाहर निकाल लिया गया वरना बड़ा हादसा भी हो सकता था।

Related posts

ग्रेटर नोएडा के बिजली उपभोक्ताओं को 10 फीसदी सस्ती मिलेगी बिजली।

Ajit Sinha

गुर्जर महापंचायत के लिए इकट्ठा हुए हजारों लोग, पुलिस ने कई नेताओं को लिया हिरासत में

Ajit Sinha

नोएडा एयरपोर्ट परियोजना को बाधित करने के लिए रची गई साजिश का खुलासा, फर्जी अपहरण मामले में दो महिलाओं समेत 5 अरेस्ट।

Ajit Sinha
0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
error: Content is protected !!
0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x