Athrav – Online News Portal
अपराध नोएडा

पुलिस और गौ तस्करों के बीच हुए मुठभेड़ में गोली लगने से गौ तस्कर घायल


अरविन्द उत्तम की रिपोर्ट 
ग्रेटर नोएडा के थाना दनकौर पुलिस और बाइक सवार वांछित चल रहे गौतस्कर के बीच चापरगढ़ अंडरपास के पास हुए मुठभेड़ में पैर में गोली लगने से गौतस्कर घायल हो गया.उसे इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। उसके कब्जे से तमंचा कारतूस और मोटरसाइकिल बरामद हुआ है।

पुलिस की गिरफ्त में इलाज के लिए अस्पताल ले जाए  जा रहे गौतस्कर की पहचान राजा पुत्र हाकमीन के रूप में हुई है। एडिशनल डीसीपी ग्रेटर नोएडा ने बताया कि थाना दनकौर पुलिस को मिले इनपुट पर पुलिस चापर गढ़ अंडरपास के पास चैकिंग कर रही थी इसी दौरान बाइक पर आते संदिग्ध को देख कर रोकने का प्रयास किया गया तो बदमाश ने पुलिस टीम पर फायरिंग कर भागने लगा पुलिस की जवाबी कार्रवाई में गोली लगने घायल हो गया उसे घायल अवस्था में गिरफ्तार कर इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

एडिशनल डीसीपी सुधीर कुमार ने बताया कि आरोपी राजा करीब एक महीने पहले दनकौर क्षेत्र में दो गौवंशों के वध में शामिल था। इसके अलावा, उस पर हापुड़ जिले में भी गोवंश वध के कई मामले दर्ज हैं। आरोपी के अन्य साथियों की तलाश की जा रही है और मामले की जांच जारी है।

Related posts

मुठभेड़ के बाद अपराध शाखा, सेक्टर-31 ने तीन शातिर कुख्यात बदमाशों को धर दबोचा, अरेस्ट , पिस्तौल बरामद।

Ajit Sinha

रोडवेज बसों में 8 अगस्त को सुबह 6 बजे से 10 अगस्त के मध्य रात्रि 12 बजे तक बहने कर सकेंगी मुफ्त यात्रा

Ajit Sinha

ट्रैवल एजेंट अखिलेश तिवारी की हत्या के मामले में पूर्व सैनिक व 4 बसों के मालिक संजेश चौहान गिरफ्तार

Ajit Sinha
0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
Inline Feedbacks
View all comments
error: Content is protected !!
0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x