Athrav – Online News Portal
अपराध हरियाणा

लॉरेंस बिश्नोई गेंग के कुख्यात गैंगेस्टर मिंटू द्वारा पंचायत की कब्जाई गई जमीनों पर बने मकानों पर चलाया बुलडोजर।

अजीत सिन्हा की रिपोर्ट
चंडीगढ़:भिवानी जिले में जिला पुलिस ने जिला प्रशासन की संयुक्त टीम ने आज लॉरेंस बिश्नोई गैंग के गुर्गे व कुख्यात गैंगेस्टर मिंटू उर्फ़ बिंटू मोड़ासिया द्वारा पंचायत की कब्जाई गई जमीन पर बने अवैध निर्माण पर बुल्डोजर चला दिया। इस गैंगेस्टर पर मकोका , हत्या , हत्या की कोशिश , अवैध वसूली करने , मारपीट व आर्म एक्ट के तहत कुल 18 मुकदमे दर्ज हैं। पुलिस प्रवक्ता की माने तो गैंगेस्टर मिंटू पंचायत की कब्जाई गई जमीनों पर चार दीवारी करके उस में कटीले तार लगाए हुए था और एक मकान बने हुए थे जिसे आज बुलडोजर की मदद से तोड़ दिया गया हैं।

गैंगस्टर मिंटू उर्फ बिंटू मोडासिया पुत्र करण सिंह वासी सोरडा जदीद पर भिवानी, राजस्थान व दिल्ली में निम्नलिखित अभियोग दर्ज है :-

1. *मुकदमा  संख्या 68 दिनांक 15.02. 2014 धारा 25 शस्त्र अधिनियम के तहत थाना बहल में दर्ज है।*
2. *मुकदमा  संख्या 125 दिनांक 27.08.2014 धारा 25 शस्त्र अधिनियम के तहत अभियोग थाना बहल में दर्ज है।*
3. *मुकदमा  संख्या 9 दिनांक 08.01.2015 धारा 19/54 के तहत थाना राजगढ़, राजस्थान में दर्ज है।*
4. *मुकदमा संख्या 183 दिनांक 14.10.2015 धारा 147,148, 149, 452, 323, 506 भारतीय दंड संहिता के तहत थाना बहल में दर्ज है।*
5. *मुकदमा  संख्या 213 दिनांक 12.12. 2015 धारा 25 शस्त्र अधिनियम के तहत अभियोग थाना बहल में दर्ज है।*
6. *मुकदमा संख्या 10 दिनांक 06.01. 2016 धारा 25 शस्त्र अधिनियम के तहत अभियोग थाना राजगढ़, राजस्थान में दर्ज है।*
7. *मुकदमा  संख्या 95 दिनांक 24.07. 2016 धारा 307, 382,447, 427, 147, 148, 149 भारतीय दंड संहिता के तहत थाना भालेरी, राजस्थान में दर्ज है।*
8. *मुकदमा  संख्या 96 दिनांक 24.08.2016 धारा 307, 323, 353, 147, 148, 149 भारतीय दंड संहिता के तहत थाना भालेरी, राजस्थान में दर्ज है।*
9. *मुकदमा  संख्या 161 दिनांक 03.12. 2017 धारा 147, 148,149, 323, 307, 365 भारतीय दंड संहिता व 25 शस्त्र अधिनियम के तहत थाना बहल में दर्ज है।*
10. *मुकदमा  संख्या 63 दिनांक 18.04.2018 धारा 25 शस्त्र अधिनियम के तहत अभियोग थाना बहल में दर्ज है।*
11. *मुकदमा  संख्या 55 वर्ष 2016 धारा 336 भारतीय दंड संहिता व 25 शस्त्र अधिनियम के तहत अभियोग थाना पिलानी, राजस्थान में दर्ज है।*
12. *मुकदमा  संख्या 23 वर्ष 2018 धारा 147, 148,149, 326, 459, 452, 302, 307, 120b भारतीय दंड संहिता के तहत थाना राजगढ़, राजस्थान में दर्ज है।*
13. *मुकदमा  संख्या 244 वर्ष 2019 धारा 42 प्रिजनर एक्ट के तहत थाना लोहारू में दर्ज है।*
14. *मुकदमा  संख्या 26 दिनांक 11.02.2020 धारा 294, 506 भारतीय दंड संहिता के तहत थाना बहल में दर्ज है।*
15. *मुकदमा  संख्या 205 दिनांक 14. 11.2021 धारा 25 शस्त्र अधिनियम के तहत अभियोग थाना बहल में दर्ज है।*
16. *मुकदमा संख्या 160 दिनांक 15.09.2021 धारा 25 शस्त्र अधिनियम के तहत अभियोग थाना लोहारू में पंजीबद्ध है।* 
17. *मुकदमा संख्या 91 दिनांक 23.03.2021 धारा 3/4 मकोका थाना स्पेशल सेल दिल्ली में दर्ज है।*
 *आरोपी मिंटू उर्फ बिंटू मोडासिया वर्तमान में तिहाड़ जेल, दिल्ली में बंद है।*
 

Related posts

डीसीपी सृष्टि गुप्ता की क्राइम मीटिंग: जांच प्रणाली की डीसीपी ने की समीक्षा, नाकों पर अलर्ट मोड पर रहे पुलिसकर्मी

Ajit Sinha

हरियाणा सरकार ने आज महिलाओं को रक्षा बंधन के पर्व पर दिया विशेष तोहफा – जानने के लिए अवश्य पढ़े

Ajit Sinha

हरियाणा: महिला हेल्पलाइन पर मिली 2802 शिकायतें एफआईआर में तब्दील-श्रीमती कला रामचंद्रन

Ajit Sinha
0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
error: Content is protected !!
0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x