Athrav – Online News Portal
अपराध नोएडा फरीदाबाद

अमेरिकन एक्सप्रेस कंपनी के वीजा सेक्शन के मैनेजर व फरीदाबाद के सेक्टर – 77 के सैमुअल के खिलाफ हत्या का केस दर्ज।


अरविन्द उत्तम की रिपोर्ट 
नॉएडा: तेज रफ्तार जगुआर कार की टक्कर से हुई एक 24 वर्षीय युवती की मौत के सनसनीखेज मामले में घटनास्थल का निरीक्षण करने के बाद पुलिस कमिश्नर गौतम बुध नगर लक्ष्मी सिंह के निर्देश पर भारतीय दंड संहिता की धारा 279/304ए/427 में दर्ज एफ.आईआर को अब 302 में तब्दील कर दिया गया है.पुलिस जमानत छोडे गए आरोपित को फिर से गिरफ्तार करने के प्रयास में जुट गई है, यह हादसा सेक्टर -96 स्थित सुपरटेक ई- स्क्वायर बिल्डिंग के सामने हुआ था जब जगुआर कार चला रहे एक रईसजादे ने स्कूटी सवार महिला को रौंद कर बुरी तरह से घायल कर दिया था उसे अस्पताल में भर्ती कराया, जहां पर डॉक्टरों ने उसको मृत घोषित कर दिया.   
 
थाना 39 में खडी वीआईपी नंबर OR 04 Q 0001 वाली जगुआर कार सैमुअल एंड्रयू पोस्ट की है. सैमुअल फरीदाबाद के सेक्टर- 77 में रहते है और अमेरिकन एक्सप्रेस कंपनी के वीजा सेक्शन में मैनेजर पद पर तैनात है, रविवार की सुबह करीब दस बजे सेक्टर-96 स्थित सुपरटेक ई-स्क्वायर बिल्डिंग के सामने स्कूटी सवार 24 वर्षीय दीपिका त्रिपाठी जो सेक्टर- 96 में एक निजी कंपनी में रिसेप्शनिस्ट के तौर पर काम करती थी, 

को रौंद कर बुरी तरह से घायल कर दिया जिसकी अस्पताल में मौत हो गई थी. ज्वाइंट सीपी लॉ एंड आर्डर रवि शंकर छवि ने बताया कि घटनास्थल के निरीक्षण, साक्ष्यों व चश्मदीदों के बयान के आधार पर प्रकरण में 302 आईपीसी की वृद्धि की गई है.साथ ही एक अभियान चलाया जा रहा है जिसमे तेज रफ्तार से वाहन चलाने वालों के विरुद्ध सख्त कानूनी कार्रवाई  की जाएगी.    
 
दीपिका त्रिपाठी की मौत के बाद सेक्टर- 143 स्थित सरस्वती एनक्लेव में स्थित उनके घर पर मातम छाया हुआ है. भाई सिक्योरिटी गार्ड की नौकरी करता है और शादीशुदा है, ऐसे में परिवार चलाने का जिम्मा दीपिका पर था. कम उम्र में दीपिका ने बड़ी जिम्मेदारी उठा रखी थी. पिता राज नारायण की तबीयत लंबे समय से खराब चल रही है. ऐसे में उनकी दवाई का पूरा खर्च दीपिका ही उठा रही थी. दीपिका की शादी फरवरी में होने वाली थी. शादी के लिए वह एक-एक पैसे जुटा रही थी वर्तमान में जिस ऑफिस में वह काम कर रही थी वहां उसने कुछ माह पूर्व ही ज्वाइन किया था.  घटना के बाद से ही पिता डिप्रेशन में हैं,  मां मुन्नी त्रिपाठी ने बताया कि बेटी की मौत से उनकी दुनिया उजड़ चुकी है. 

Related posts

फरीदाबाद:चुने हुए प्रतिनिधियों के साथ समन्वय बनाकर कार्य करें पंचायत विभाग के अधिकारी: कृष्ण पाल गुर्जर

Ajit Sinha

आईएएस संजय जून ने फरीदाबाद डिविजनल कमिश्नर के तौर पर संभाला पदभार

Ajit Sinha

महिला पुलिसकर्मियों ने आज एक स्कूटी रैली निकाल कर महिलाओं को सम्मान करने का दिया संदेश।  

Ajit Sinha
0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
error: Content is protected !!
0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x