Athrav – Online News Portal
फरीदाबाद

फरीदाबाद : डीटीपी इंफोर्स्मेंट नरेश कुमार ने गांव जाजरू में विकसित की जारी कालोनियों में तोड़फोड़ की कार्रवाई को दिया अंजाम।

अजीत सिन्हा की रिपोर्ट 

फरीदाबाद : जिला नगर योजनाकार इंफोर्स्मेंट द्वारा आज गांव जाजरू में विकसित की जा रही अवैध कालोनियों में बड़े पैमानें पर तोड़फोड़ की कार्यवाही की गई। जिसमें तीन रिहायशी मकानों, 40  डीपीसी व रोड नेटवर्क को एक बुल्डोजर की सहायता से धवस्त कर दिया। डीटीपी इंफोर्स्मेंट नरेश कुमार की तो अपने क्षेत्र में अवैध निर्माणों को  कतई बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।

डीटीपी इंफोर्स्मेंट नरेश कुमार ने जानकारी देते हुए बताया कि आज गांव जाजरू में तक़रीबन छह एकड़ जमीनों में दो अवैध कालोनियों को विकसित किया जा रहा था। जिसमें तीन रिहायशी मकानें व 40 से अधिक डीपीसी, सड़कें बनाई गईं  थी जिसे आज उनकी टीम ने बुल्डोजर की सहायता से तोड़ दिया। उनका कहना हैं कि आज की यह कार्रवाई शहरी क्षेत्र अधिनियम के तहत की गई हैं। इस तोड़फोड़ की कार्रवाई के दौरान पुलिस बल का नेतृत्त्व सदर बल्ल्भगढ़ के अतिरिक्त प्रभारी ॐ वीर सिंह कर रहे थे। जबकि इस तोड़फोड़ की कार्रवाई में अजरुद्दीन,सुरेश कुमार,बसंत सिंह व प्रदीप राणा ने अहम् भूमिका निभाई हैं।

Related posts

चंडीगढ़: भ्रष्टाचार का काल मनोहर लाल, हरियाणा में बनेगा फॉरेस्ट रिसर्च इंस्टीट्यूट की घोषणा।

Ajit Sinha

फरीदाबाद/गुरुग्राम जिला में बीएस तीन (पेट्रोल) व बीएस चार (डीजल) श्रेणी के वाहनों के इस्तेमाल पर लगी रोक

Ajit Sinha

फरीदाबाद की सुरक्षा व्यवस्था को लेकर व्यापार मंडल के अध्यक्ष जगदीश भाटिया ने पुलिस कमिश्नर के के राव से की मुलाकात

Ajit Sinha
0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
error: Content is protected !!
0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x