Athrav – Online News Portal
अपराध फरीदाबाद हरियाणा

दो एक्स सरपंच व 3 सचिव, ग्राम पंचायतों के खिलाफ 18534556 रूपए का सोची समझी साजिश के तहत गबन करने का केस दर्ज।

अजीत सिन्हा की रिपोर्ट 
पलवल: थाना बहिन ने कल शनिवार के दिन दो पूर्व सरपंचों व तीन सचिव,ग्राम पंचायतों के खिलाफ अपने पदों पर रहते हुए एक सोची समझी साजिश के तहत आपस में मिलीभगत करके सरकारी खजानों को एक करोड़ 85 लाख 34  हजार 556 रूपए का गबन करने का के दर्ज किया हैं। इस केस में भ्रष्टाचार  अधिनियम का इस्तेमाल किया गया हैं। एक्स दोनों सरपंच आपस में पति -पत्नी हैं। ये गबन वर्ष – 2016 व 2020 के बीच की गई हैं। इस मामले में जांच अधिकारी रशीद खान का कहना हैं कि इस केस की जांच तो पहले ही हो चुकी हैं। 

इस एफआईआर में भ्र्ष्टाचार अधिनियम का भी इस्तेमाल किया गया हैं। इस लिए आगे की जो भी कार्रवाई होगी उनसे बड़े अधिकारी करेंगें। उनका काम था मुकदमा दर्ज करना जो वह कर दिए हैं। ये केस पलवल जिले के बीडीपीओ, हथीन अमित कुमार की शिकायत पर दर्ज की गई हैं। इस केस में भारतीय दंड सहिंता की धारा 409 , 120 बी आईपीसी, 7, 13 पीसी एक्ट को दर्शाया गया हैं। 

पुलिस के अनुसार दर्ज एफआईआर -108, दिनांक 24 जुलाई 2021 में जो आरोपित हैं के नाम इक़बाल, एक्स सरपंच, निवासी खाइका, थाना बहिन, जिला पलवल, वनीश एक्स सरपंच, ये दोनों आपस में पति -पत्नी हैं। इसके बाद सुरेंद्र, आलोक, दिनश,सचिव , ग्राम पंचायत, हथीन , पलवल का नाम शामिल हैं। पुलिस की माने तो इन लोगों ने आपस में मिलीभगत करके वर्ष – 2016 और 2020 के बीच सरकारी खजानों को एक करोड़ , 85 लाख 34 हजार 556 रूपए का गबन किया हैं। ये केस पूरी जांच पड़ताल होने के बाद बहिन थाने में एफआईआर दर्ज की गई हैं। 

Related posts

चंडीगढ़ ब्रेकिंग:हरियाणा में 8,200 करोड़ की बकाया वसूली के लिए तेज होगा अभियान -अनिल विज

Ajit Sinha

फरीदाबाद: भाजपा प्रत्याशी कृष्णपाल को मिला दयाल नगर वालों का खुला समर्थन , वीरेंद्र की अध्यक्षता में हुई जनसभा-वीडियो।

Ajit Sinha

पुलिस अधीक्षक एंव डीसीपी अपने क्षेत्रों की जनता दरबार लगा कर जनता की समस्याओं को प्रति दिन 11 से 12 बजे तक सुनेंगें : अनिल विज 

Ajit Sinha
0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
error: Content is protected !!
0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x