Athrav – Online News Portal
अपराध पंचकूला

अश्लील वीडियो बनाकर युवती को ब्लैकमेल करने के मामले में महिला और उसका साथी गिरफ्तार, दोनों को न्यायिक हिरासत भेजा।


अजीत सिन्हा की रिपोर्ट 
पंचकूला:पंचकूला पुलिस ने एक महिला विरुद्ध अपराध के एक गंभीर मामले में त्वरित कार्रवाई करते हुए 2 आरोपियों को गिरफ्तार किया है। युवती को नशीला पदार्थ पिलाकर उसका अश्लील वीडियो बनाने,ब्लैक मेल करने और उसे जबरन देह-व्यापार के दलदल में धकेलने के आरोप में पुलिस ने आरोपी और उसकी महिला सहयोगी को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने दोनों आरोपियों को अदालत में पेश न्यायिक हिरासत में भेज दिया है।जानकारी के अनुसार चंडीगढ़ निवासी युवती ने चंडीगढ़ पुलिस को इस मामले की शिकायत दी थी। चूंकि घटना पंचकूला में घटित हुई, इसलिए चंडीगढ़ पुलिस ने इस पर जीरो एफआईआर दर्ज कर आगामी कार्रवाई के लिए मामला पंचकूला पुलिस को ट्रांसफर किया। पीड़िता ने अपनी शिकायत में पंचकूला पुलिस को बताया कि वह चंडीगढ़ में एक दुकान पर काम करती थी, जहाँ दुकान मालिक की पत्नी ने पहले उससे दोस्ती की और फिर धोखा देकर उसे पंचकूला के एक फ्लैट में ले गई। वहाँ पीड़िता नशीला पदार्थ देकर बेसुध किया गया और महिला के साथी एक आरोपी ने उसके साथ दुष्कर्म किया। इसके बाद आरोपियों ने पीड़िता का अश्लील वीडियो बना लिया और उसे सोशल मीडिया पर वायरल करने तथा उसके परिवार को झूठे केस में फंसाने की धमकी देकर लगातार ब्लैकमेल किया। जांच के दौरान पंचकूला पुलिस ने तत्परता दिखाते हुए पीड़िता के अदालत में बयान दर्ज करवाए और उसका मेडिकल परीक्षण कराया। इसके बाद ठोस सबूतों के आधार पर जाल बिछाकर मुख्य आरोपी और सह आरोपी महिला को गिरफ्तार कर लिया गया। इस पूरे मामले की जांच महिला एएसआई कविता द्वारा की गई है।डीसीपी पंचकूला सृष्टि गुप्ता: हमारी टीम ने जीरो एफआईआर पर तुरंत संज्ञान लेते हुए दोनों मुख्य आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है और उनके खिलाफ भारतीय न्याय संहिता की सख्त धाराओं के तहत केस दर्ज किया गया है। हम अदालत में मजबूत पैरवी करेंगे ताकि पीड़िता को जल्द से जल्द न्याय मिले और दोषियों को कड़ी से कड़ी सजा हो। मैं आम जनता और विशेषकर महिलाओं से अपील करता हूँ कि वे ऐसे अपराधियों से डरें नहीं, पुलिस आपकी सुरक्षा और पहचान को गुप्त रखते हुए हर कदम पर आपके साथ खड़ी है।

Related posts

हरियाणा: स्टेट विजिलेंस ने एक सब इंस्पेक्टर को दो लाख, दूसरे सब इंस्पेक्टर को 4000 रूपए रिश्वत लेते हुए अरेस्ट किया हैं

Ajit Sinha

एंटी-टेररिस्ट स्क्वाड बनाई जाएगी; पंचकूला और गुरुग्राम में विशेष थाने खुलेंगे, हरियाणा में लगातार घट रहा अपराध-डीजीपी

Ajit Sinha

खुलासा: प्रॉपर्टी कारोबारी अनिल ने अपनी पत्नी सीमा की हत्या करके, उसके शव को बेडशीट में लपेट कर गंदे नाले में फेंक दिया, पकड़े गए

Ajit Sinha
0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
error: Content is protected !!
0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x