Athrav – Online News Portal
अपराध गुडगाँव

स्पा-सेंटर की आड़ में देह-व्यापार को बढ़ावा देने वाले एक स्पा सेंटर का किया भंडाफोड़, 2 आरोपित पकड़े गए।

अजीत सिन्हा की रिपोर्ट
गुरुग्राम: थाना सिविल लाइंस की टीम ने आज वेश्यावृत्ति को बढ़ावा देने वाले वीआईपी स्पा सेंटर, झाड़सा रोड,नजदीक बांध ,गुरुग्राम में छापेमारी की कार्रवाई को अंजाम दिया। छापेमारी की कार्रवाई के दौरान पुलिस ने मौके से वीआईपी स्पा सेंटर के मालिक सहित दो आरोपितों को गिरफ्तार किया हैं। इस संबंध में सम्बंधित थाना में कानून की उचित धाराओं के तहत मुकदमा दर्ज किया गया है। पुलिस प्रवक्ता ने जानकारी देते हुए बताया कि थाना सिविल लाइंस, गुरुग्राम की पुलिस को एक सूचना वीआईपी स्पा झाड़सा रोड नजदीक बांध, गुरुग्राम में वेश्यावृत्ति को बढ़ावा दिया जाता है। जहां पर आने वाले ग्राहकों से रेट फिक्स करके महिलाओं से देह-व्यापार करवाया जाता है। प्राप्त सूचना पर कल बुधवार को एसीपी पुलिस आयुक्त मुख्यालय श्रीमती सुशीला तथा थाना सिविल लाइंस के प्रबंधक अरविन्द की देखरेख में एक टीम का गठन किया गया, जिसमें एक पुलिस कर्मचारी को बोगस/फर्जी ग्राहक बनाकर वीआईपी स्पा में भेजकर रेट फिक्स कर देह-व्यापार के लिए लड़की की मांग की गई। बोगस/फर्जी ग्राहक बने पुलिस कर्मचारी को वीआईपी स्पा सेंटर में स्पा सेंटर के मैनेजर/संचालकों द्वारा रुपए लेकर देह-व्यापार के लिए लड़की उपलब्ध करवाई गई तो बोगस/फर्जी ग्राहक बने पुलिस कर्मचारी ने पुलिस टीम को फोन करके सूचित किया गया, जिस पर पुलिस टीम द्वारा उक्त स्पा सेंटर पर रेड करके स्पा संचालक सहित 2 आरोपितों को काबू किया गया। पुलिस टीम द्वारा स्पा सेंटर से काबू किए गए आरोपितों के नाम *चितरेश उर्फ दीपक निवासी गांव खेड़ी सुरा, चरखी दादरी व शीतल उर्फ सोनू निवासी गांव गोपालवास, चरखी दादरी* है। उनका कहना है कि आरोपितों ने पुलिस पूछताछ में रुपए लेकर देह-व्यापार कराने की बात को अंजाम देना स्वीकार किया है। जिस पर थाना सिविल लाइंस, गुरुग्राम में अनैतिक दुर्व्यापार (निवारण) अधिनियम, 1956 के तहत मुकदमा दर्ज किया गया। आरोपितों को न्यायालय में पेश करके आगामी कार्रवाई की जाएगी। मुकदमा का अनुसंधान जारी है।

Related posts

पूर्व प्रधान को कार सवारों ने अगवा करने का प्रयास किया, लेकिन शोर मचाने पर लोगों की भीड़ ने दो बदमाशों को धर दबोचा।

Ajit Sinha

पंचकूला: शहर के नए पुलिस कमिश्नर राकेश कुमार आर्य ने आज अपना पदभार संभाल लिया।

Ajit Sinha

सीटेट 2025: पहले दिन का इम्तिहान प्रॉडक्ट, रविवार को भी सभी 145 अप्लायंसेज पर होगी परीक्षा

Ajit Sinha
0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
error: Content is protected !!
0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x