Athrav – Online News Portal
गुडगाँव चंडीगढ़ राजनीतिक हरियाणा

गरीबी कांग्रेस की अब्बाजान की निशानी है, इसे वह कभी हटाने वाली नहीं है : मनोहर लाल*


अजीत सिन्हा की रिपोर्ट 
चंडीगढ़/ पटौदी: पटौदी विजय संकल्प रैली में बोलते हुए पूर्व मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने कहा कि कांग्रेस की मंशा कभी भी गरीबी को खत्म करने की नहीं रही है। गरीबी कांग्रेस की अब्बाजान की निशानी है, इसलिए कांग्रेस गरीबी हटाने वाली नहीं है। गरीबों को गरीब बनाकर रखना ही कांग्रेस के नारों की सच्चाई है। कांग्रेस के घोषणा पत्र पर बोलते हुए पूर्व सीएम ने कहा कि यह तो ‘‘थोथा चना, बाजे धणा’’ की कहावत वाला ही है। कांग्रेस की सब बातें झूठी है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस का घोषणा पत्र आउट डेटिड चेक की तरह है जो बाउंस होना तय है। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की गारंटी पक्की है। मोदी जो कहते हैं वह करके दिखाते हैं। पूर्व सीएम ने पटौदी वासियों को हेलीमंडी से हेली नामक अंग्रेज का नाम हटने की बधाई भी दी।
मनोहर लाल ने कहा कि जब भी अहीरवाल क्षेत्र का दौरा होता है तो मुझे बड़ी खुशी मिलती है।

उन्होंने कहा कि अहीरवाल क्षेत्र वीरों का क्षेत्र है, यहां की माताएं सामान्य बच्चों को जन्म नहीं देती, बल्कि वीरों को जन्म देती है। यहां के जवान सेना में भर्ती होकर देश की रक्षा करते हैं, जिससे हमारा सीना गर्व से चौड़ा हो जाता है। 1962 की लड़ाई का जिक्र करते हुए मनोहर लाल ने कहा कि हमारे जवानों ने वीरता से लड़ते हुए दुश्मन देश के 114 सैनिकों को मारा था। उस युद्ध में हमारे जो जवान शहीद हुए थे उनकी छाती पर गोलियां लगी थी। हमारे जवानों ने कभी भी पीठ पर गोलियां नहीं खाई, सदा दुश्मन का छाती तानकर सामना किया है।विपक्ष को घेरते हुए मनोहर लाल ने कहा कि विपक्ष के लोग मेरा परिवार ना होने का ताना देते हैं। उन्होंने कहा कि जबकि मेरा परिवार 2 करोड़ 82 लाख 9 हजार 965 लोगों का परिवार है। अपना परिवार मानकर ही मैंने साढ़े आठ साल सेवा की है। प्रधानमंत्री मोदी की प्रशंसा करते हुए मनोहर लाल ने कहा कि मोदी जी ने ही मुझे राजनीति सिखाई है और उन्होंने ही हरियाणा का मुख्यमंत्री बनाया।मनोहर लाल ने कहा कि उत्तराधिकारी चुनना भाजपा में ही संभव है। दूसरी पार्टियों में तो पिता के बाद बेटा और उसके बाद उसका बेटा कुर्सी संभालता है। कांग्रेस में कुर्सी के लिए टांग खिंचाई होती है। कांग्रेस के लोगों को कुर्सी मिल जाए जो उस पर चिपक जाते हैं और बोलते हैं कि कुर्सी छोड़ ही नहीं रही। कांग्रेस में परिवारवाद के कारण जिस बच्चे ने जन्म भी नहीं लिया हो उसको अगला उत्तराधिकारी मान लिया जाता है।  मनोहर लाल ने कहा कि पीएम मोदी ने 10 साल रिकार्ड काम किए हैं। मोदी सरकार के कामों से कांग्रेस बौखलाई हुई है। कांग्रेस को डर सता रहा है कि जो काम कांग्रेस 55 सालों में नहीं कर पाई वह मोदी ने 10 सालों में कैसे कर दिया?मनोहर लाल ने कहा कि कांग्रेस ने सदा समस्याएं पैदा कर देश को उलझाया है, जबकि प्रधानमंत्री मोदी ने देश की समस्याओं को सुलझाया है। कांग्रेस ने आजादी के बाद संविधान में धारा-370 को लिख दिया और लोगों में भय बना दिया कि अगर 370 को कोई हटाएगा तो खून बहेगा। मनोहर लाल ने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी और गृहमंत्री अमित शाह ने एक झटके में 370 को हटा दिया और किसी को खरोंच तक नहीं आई। प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में अयोध्या में दिव्य और भव्य मंदिर बना जिसमें रामलला विराजमान हुए और पूरे देश ने दिवाली मनाई।कांग्रेस पर हमला बोलते हुए मनोहर लाल कहा कि कांग्रेस सदा भगवान राम के अस्तित्व को लेकर प्रमाण मांगती रही है। तुष्टिकरण की राजनीति करने वाली कांग्रेस मजहब के हिसाब से वोट बैंक तय करती है। कांग्रेस मुसलमानों को भी अपना वोट बैक मानती है। उन्होंने तंज कसते हुए कहा कि मुसलमानों की हिमायती बनने वाली कांग्रेस ने मुस्लिम महिलाओं की पीड़ा को नहीं समझा और कभी तीन तलाक को नहीं हटाया। उन्होंने कहा कि मुस्लिम बहनों की इस पीड़ा को भी मोदी जी ने समझा और तीन तलाक को कानून बनाकर समाप्त किया।मनोहर लाल ने कहा कि कांग्रेस धर्म के हिसाब से आरक्षण देना चाहती है। ओबीसी वर्ग में मुसलमानों को आरक्षण देने की बात कह रही है। पूर्व सीएम ने कहा कि भाजपा ऐसा नहीं होने देगी। प्रधानमंत्री मोदी ने भी बोल दिया है कि धर्म के हिसाब से आरक्षण नहीं मिलेगा।  भाजपा गरीबों को मजबूत करने के लक्ष्य को लेकर आगे बढ़ रही है।मनोहर लाल ने कहा कि भाजपा सरकार ने पारदर्शी सिस्टम लागू किया है। बिना पर्ची और बिना खर्ची के युवाओं को नौकरी देने का काम किया है। पूर्व सीएम ने उपस्थित लोगों से तीसरी बार मोदी सरकार के नारे लगवाए और जोश भरते हुए कहा कि मुझे पूरा विश्वास है कि आप लोगों अबकी बार 400 पार के लक्ष्य को प्रचंड बहुमत से पूरा करेंगे।

Related posts

युवा कांग्रेस का रोजगार मेला सिर्फ़ एक इवेंट नहीं, ये राहुल गांधी के विज़न पर यक़ीन रखने वालों की मुहिम है: उदय भानु चिब।

Ajit Sinha

जीयू में निःशुल्क स्वास्थ्य जांच शिविर का हुआ आयोजन:कुलपति प्रो. दिनेश कुमार ने किया फीता काटकर उद्घाटन

Ajit Sinha

आपको नौकरी लगवा देंगे” बोलकर ठग रहे है बेरोज़गारों को, ठगी होने 1930 पर दें शिकायत- ओ पी सिंह

Ajit Sinha
0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
error: Content is protected !!
0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x