Athrav – Online News Portal
दिल्ली

दर्दनाक हादसा: दम घुटने से एक ही परिवार के चार लोगों की मौत, इसमें पति , पत्नी व दो बेटे शामिल हैं -जांच जारी।   


अजीत सिन्हा की रिपोर्ट
दिल्ली के नजफगढ़ के प्रेम नगर इलाके की एक ईमारत में आज तड़के आग लग गई , जिसमें दम घुटने से एक ही परिवार के चार लोगों की मौत हो गई। मरने वाले में पति -पत्नी व दो बेटे शामिल है। सम्बंधित थाने की पुलिस ने चारों शवों को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया हैं ,जहां पर पोस्टमार्टम की कार्रवाई की जा रही है। ये दर्दनाक हादसा आज तड़के लगभग 3 बजे हुई, जब ये हादसा घटित हुई उस वक़्त सभी लोग गहरी नींद में सो रहे थे। लगी आग पर दो दमकल की गाडियों ने काबू पाया। खबर के मुताबिक दमकल कर्मियों ने चार लोगों को रेस्क्यू करके जाफरपुर स्थित राव तुलाराम अस्पताल में इलाज के लिए जाया गया जहां पर डॉक्टरों ने चारों को मृत घोषित कर दिया। सम्बंधित थाने की पुलिस ने इस पूरे प्रकरण की गंभीरता से जांच कर रही है।

Related posts

कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी ने आज पार्टी पदाधिकारियों को एआईसीसी के रूप में किया नियुक्त -लिस्ट पढ़े

Ajit Sinha

खरगे बोले- मोदी सरकार ने 2011 की जनगणना के आधार पर महिला आरक्षण को परिसीमन से जोड़ने का खतरनाक प्रयास किया।

Ajit Sinha

महिला कांग्रेस ने की देशव्यापी ऑनलाइन सदस्यता अभियान की शुरुआत

Ajit Sinha
0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
error: Content is protected !!
0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x