Athrav – Online News Portal
अपराध फरीदाबाद

फरीदाबाद: रंजिशन प्रदीप की सनसनीखेज हत्या करने के एक मामले में आज दो आरोपित पकड़े गए।

अजीत सिन्हा की रिपोर्ट
फरीदाबाद: रंजिशन प्रदीप की सनसनीखेज हत्या करने के मामले में एवीटीएस की पुलिस टीम ने आज दो आरोपितों को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार किए गए आरोपितों के नाम य़ोगेश (25) व पवन (24) निवासी गांव कारना जिला पलवल है। इस मामले में थाना सेक्टर -58 , फरीदाबाद में हत्या से संबंधित कई धाराओं के तहत मुकदमा दिनांक 13 सितंबर -2025 को दर्ज किया गया था।

पुलिस प्रवक्ता ने आज जानकारी देते हुए बताया रविन्द्र निवासी गांव कारना जिला पलवल ने थाना सेक्टर- 58 में दी अपनी शिकायत में आरोप लगाया कि एक महीने पहले उसके लडके प्रदीप का झगडा गांव के ही रहने वाले रोहित, जतिन व पवन के साथ हुआ था। गत 13 सितम्बर को योगेश व पवन उनके घर पर आए तथा प्रदीप को पलवल चलने के लिए कहा, जिस पर उसका बेटा प्रदीप उनके साथ अपनी ब्रेजा गाड़ी में चला गया परंतु घर वापस नहीं आया। उसके बेटे प्रदीप की पवन, योगेश, जतिन, रोहित ने हत्या कर दी है। जिस शिकायत पर थाना सेक्टर- 58, फरीदाबाद में हत्या से संबंधित धाराओं में मामला दर्ज किया।
उनका कहना है कि क्राईम ब्रांच एवीटीएस की टीम ने मामलें में कार्रवाई करते हुए य़ोगेश (25) व पवन (24) निवासी गांव कारना जिला पलवल को गिरफ्तार किया है।

पूछताछ में सामने आया कि कुछ महीने पहले आरोपित पवन व उसके साथियों का झगड़ा प्रदीप के साथ हुआ था। जिस पर पवन मृतक प्रदीप से रंजिश रखने लगा था। गत 13 सितम्बर को पवन व य़ोगेश ने प्रदीप को पलवल जाने के लिए कहा और तीनों प्रदीप की ब्रेजा गाड़ी में घर से निकले। इस दौरान तीनों ने शराब पी तथा जब वे भनकपुर फरीदाबाद पहुंचे तो पवन व य़ोगेश का प्रदीप के साथ झगडा हो गया। पवन ने प्रदीप पर लात घुसों से हमला कर दिया तथा योगेश ने उस पर डंडो से वार किया और फिर उसका सर जमीन पर दे मारा। जिससे प्रदीप की मृत्यु हो गई। य़ोगेश सेल प्रचेज का काम करता है व पवन रैपिडो में बाईक चलाता है। दोनों आरोपितों को न्यायलय में पेश कर 3 दिन के पुलिस रिमांड पर लिया गया है।

Related posts

फीवा द्वारा आयोजित “ब्लड डोनेशन कैंप” में जो ब्लड डोनेट करेगा, उसे बेहतरीन क्वालिटी का हेलमेट और वाटर बोतल दिया जाएगा-आकाश गुप्ता

Ajit Sinha

हरियाणा में अब हर विभाग में 300 से ऊपर पदों के काडर के लिए ऑनलाइन तबादले होंगे।

Ajit Sinha

फरीदाबाद: एक अज्ञात चार पहिया वाहन ने आज बाइक सवार पति -पत्नी को मारी जोरदार टक्कर, पति की मौत, पत्नी घायल।

Ajit Sinha
0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
error: Content is protected !!
0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x