Athrav – Online News Portal
फरीदाबाद

सीएम साहब मेरी आवाज सुनो, एचएसवीपी के पोर्टल पर प्रॉपर्टी खरीद-फरोख्त से सम्बन्धित नई पॉलिसी को लागू न करों -आकाश गुप्ता।

अजीत सिन्हा की रिपोर्ट 
फरीदाबाद:फरीदाबाद एस्टेट एजेंट्स वेलफेयर एसोसिएशन के प्रधान आकाश गुप्ता ने आज शनिवार, 13 सितंबर को दोपहर के समय कम्युनिटी सेंटर ,सेक्टर – 15, फरीदाबाद में आयोजित प्रेस कॉन्फ्रेंस के माध्यम से हरियाणा के मुख्यमंत्री व हरियाणा शहरी विकास प्राधिकरण के चेयरमैन नायब सिंह सैनी से मांग की है कि हरियाणा शहरी विकास प्राधिकरण के पोर्टल पर प्रॉपर्टी की खरीद-फरोख्त को लेकर जो नई पॉलिसी बनाई है,उसे किसी भी सूरत में अपलोड व लागू न करें, इससे लाखों प्रॉपर्टी डीलर व प्रॉपर्टी से जुड़े लोग बेरोजगार और बर्बाद हो जाएंगे।

प्रधान आकाश गुप्ता ने अपने संबोधन में कहा कि दिनांक 5 सितंबर -2025 को सरकार ने अपने पोर्टल पर जो पॉलिसी डाली है, उसकी शुरुआत न करें, इस पोर्टल के बनने से बहुत सारी नई दिक्कत उत्पन्न हो जायेगी,क्यूंकि प्रॉपर्टी डीलर व प्रॉपर्टी कारोबारी लोग धरातल पर हजारों तरीके से अपनी जिम्मेदारियां निभाती है, जैसे कि बैंक लोन करना, घरों को कई- कई बार दिखाना, कागजों को चेक करना व अन्य कई बातें शामिल है। क्योंकि हरियाणा शहरी विकास प्राधिकरण के पोर्टल से लोग काफी कन्फ्यूजन व विवाद उत्पन्न हो जाएगी। उन्होंने सरकार से कहा कि उनके बारे में सोचें, जैसे कि सरकार और लोगों को रोजगार को देने के बारे में सोचती है। इसी तरह से उनके बारे में सोचें।    

Related posts

फरीदाबाद नगर निगम के संयुक्त आयुक्त प्रशांत अटकान को दो कर्मचारियों को गाली -गलौज देना पड़ा मंहगा, कामकाज ठप्प।

Ajit Sinha

फरीदाबाद: अवैध कोलोनिनजर के भेष लूटेरे है,अवैध कॉलोनियों प्लॉट खरीदने से बचे , 3 अवैध कॉलोनियों डीटीपी एन्फोर्स्मेंट ने की तोड़फोड़।

Ajit Sinha

फरीदाबाद: एकमुश्त निपटान योजना को आगामी 15 जुलाई 2021 तक लागू किया गया है- डा. गरिमा मित्तल

Ajit Sinha
0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
error: Content is protected !!
0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x