Athrav – Online News Portal
पंचकूला

देर रात प्रेशर हॉर्न से हुड़दंगबाजी करते बाइक सवार युवक का थाना प्रभारी ने 32 हजार का चालान काटा, बाइक इंपाउंड

अजीत सिन्हा की रिपोर्ट
पंचकूला: यातायात नियमों की उल्लंघना करने वाले एक बाइक चालक पर बड़ी कार्रवाई की है। पुलिस कमिश्नर शिवास कविराज के मार्गदर्शन और डीसीपी सृष्टि गुप्ता के नेतृत्व में सेक्टर-20 थाना प्रभारी सोमबीर ढाका ने देर रात गश्त के दौरान हुड़दंग मचाते हुए घूम रहे बाइक सवार को काबू किया। जांच में पाया गया कि आरोपी युवक ने अपनी बाइक पर बड़ा प्रेशर हॉर्न लगाया हुआ था। इसके साथ ही उसके पास न तो ड्राइविंग लाइसेंस था, न इंश्योरेंस, न प्रदूषण प्रमाण पत्र और न ही पंजीकरण प्रमाण पत्र।

नियमों की इस गंभीर अवहेलना को देखते हुए थाना प्रभारी ने मौके पर ही बाइक को इंपाउंड कर 32,000 रुपये का चालान काट दिया।डीसीपी सृष्टि गुप्ता के अनुसार देर रात करीब 12:30 बजे बाइक सवार शहर में हुड़दंग करता घूम रहा था। थाना प्रभारी ने तुरंत कार्रवाई करते हुए वाहन को कब्जे में लेकर चालान काटा है। इस प्रकार की गतिविधियों से आम नागरिकों की शांति भंग होती है। डीसीपी ने स्पष्ट संदेश दिया कि शहर में हुड़दंगबाजी या नियमों की अवहेलना करने वालों के खिलाफ इसी प्रकार सख्त कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने सभी चालकों से अपील की कि वे यातायात नियमों का पालन करें और शहर की शांति व्यवस्था बनाए रखने में पुलिस का सहयोग करें।

Related posts

दबाव बना कर रिश्वत लेने के मामले में कांस्टेबल प्रदीप कुमार पकड़ा गया. इससे पहले एएसआई जसबीर को अरेस्ट किया गया था।

Ajit Sinha

डीजीपी अजय सिंघल ने पुलिस शहीद स्मारक पर पुष्पचक्र अर्पित कर 82 अमर वीरों को दी श्रद्धांजलि

Ajit Sinha

मर्डर की साजिश पर निकले वांटेड समेत 3 लूटेरे पंचकूला पुलिस की गिरफ्त में।

Ajit Sinha
0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
error: Content is protected !!
0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x