Athrav – Online News Portal
चंडीगढ़ राजनीतिक हरियाणा

मंत्रियों, विधायकों और प्रत्याशियों को फील्ड में जाकर नुकसान का आकलन करने और जनता के बीच रहकर राहत कार्यों में जुटने के निर्देश

अजीत सिन्हा की रिपोर्ट 
पंचकूला: प्रदेश अध्यक्ष मोहनलाल बडौली की अध्यक्षता में मंगलवार को पंचकमल में भाजपा की तीसरी बैठक देर शाम तक चली, जिसमें मुख्यमंत्री नायब सैनी, प्रदेश प्रभारी डॉक्टर सतीश पूनिया, संगठन मंत्री फणीन्द्र नाथ शर्मा की मौजूदगी में हुई। मंत्री, विधायक, जिला अध्यक्ष, प्रभारियों की इस बैठक में मुख्यमंत्री ने मंत्रियों, विधायकों और प्रत्याशियों को फील्ड में जाकर नुकसान का आकलन करने और जनता के बीच रहकर राहत कार्यों में जुटने के निर्देश दिए। प्रदेश प्रभारी डा. सतीश पूनिया ने संगठनात्मक संरचना को और मजबूत करने को लेकर कुछ विशेष निर्देश दिए। जबकि प्रदेश अध्यक्ष पंडित मोहनलाल बडौली ने उपस्थित नेताओं द्वारा उठाई गई कुछ बातों का विस्तार से जवाब दिया। उन्होंने कहा कि भाजपा परिवार सेवा को ही धर्म मानता है।“
 
पंचकूला स्थित प्रदेश कार्यालय पंचकमल में प्रदेश प्रभारी डॉ. सतीश पूनिया, मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी, प्रदेश अध्यक्ष पंडित मोहनलाल बडौली, प्रदेश महामंत्री (संगठन)  फणीन्द्र नाथ शर्मा ने  हरियाणा के सभी मंत्री, विधायक, जिलाध्यक्ष एवं जिला प्रभारियों से लगभग डेढ़ घंटे तक बातचीत की। प्रदेश प्रभारी ने केंद्र से मिले कुछ दिशा निर्देश उपस्थित नेताओं के सामने रखे। साथ ही कुछ काम आगामी दिनों में करने हैं, उनकी रूपरेखा रखी। इस बैठक में बाढ़ से प्रभावित इलाकों की विस्तृत समीक्षा की गई। सभी मंत्रियों, विधायकों और प्रत्याशियों को फील्ड में जाकर नुकसान का आकलन करने और जनता के बीच रहकर राहत कार्यों में जुटने के निर्देश दिए गए। उनकी रिपोर्ट लेकर आगे की राहत नीति पर भी विस्तार से चर्चा की गई।

प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिवस 17 सितंबर से लेकर गांधी जयंती 2 अक्तूबर तक सेवा पखवाड़ा पूरे जोश और जनभागीदारी के साथ मनाया जाएगा। इस दौरान गांवों और शहरों में स्वच्छता अभियान, आयुष्मान आरोग्य मंदिरों और अस्पतालों में नए ब्लॉकों का उद्घाटन, रक्तदान व स्वास्थ्य शिविर, पौधरोपण अभियान, बच्चों के लिए चित्रकला प्रतियोगिता व युवाओं के लिए सांसद खेल स्पर्धाएं आयोजित होंगी। साथ ही जागरूकता के लिए डॉक्यूमेंट्री फिल्मों का प्रदर्शन भी किया जाएगा। उन्होंने कहा कि सेवा पखवाड़ा केवल कार्यक्रम नहीं, बल्कि समाज के लिए भाजपा का संकल्प और सेवा पर्व है।

Related posts

फरीदाबाद: भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश प्रभारी बिप्लब देव का विधायक राजेश नागर के निवास पर भव्य स्वागत।

Ajit Sinha

हथीन (पलवल):सूचना एवं जनसंपर्क विभाग की प्रचार मंडली ने हथीन क्षेत्र के गांवों में वोट बनवाने हेतु चलाया जागरुकता अभियान ।

Ajit Sinha

बीजेपी महिला मोर्चा की राष्ट्रीय अध्यक्ष श्रीमती वानाती श्री निवासन ने सैनेटरी पैड वेण्डिंग मशीन का किया उद्घाटन।

Ajit Sinha
0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
Inline Feedbacks
View all comments
error: Content is protected !!
0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x