Athrav – Online News Portal
दिल्ली राजनीतिक राष्ट्रीय हाइलाइट्स

मोडानी घोटाला, मणिपुर, सामाजिक ध्रुवीकरण, प्रदूषण जैसे सभी अहम मुद्दे संसद में उठाएगी कांग्रेस


अजीत सिन्हा की रिपोर्ट
नई दिल्ली: संसद के शीतकालीन सत्र के लिए अपनी रणनीति बनाने के लिए सोमवार को कांग्रेस की संसदीय रणनीति समूह की बैठक आयोजित हुई। बैठक में कांग्रेस अध्यक्ष और राज्य सभा में नेता विपक्ष मल्लिकार्जुन खरगे, लोकसभा में नेता विपक्ष राहुल गांधी, कांग्रेस के संगठन महासचिव केसी वेणुगोपाल, कांग्रेस संचार विभाग के प्रभारी महासचिव जयराम रमेश सहित तमाम नेता शामिल हुए। बैठक के बाद पत्रकारों को जानकारी देते हुए जयराम रमेश ने कहा कि बैठक में पार्टी द्वारा लोकसभा और राज्यसभा में उठाए जाने वाले मुद्दों की चर्चा हुई।  जयराम रमेश ने बताया कि चर्चा के लिए विभिन्न मुद्दे सामने आए, जिन्हें संसद के दोनों सदनों में उठाया जाएगा।

उन्होंने कहा कि कांग्रेस द्वारा मोडानी घोटाला, मणिपुर की स्थिति, चीन के साथ सीमा समझौता और इससे उत्पन्न होने वाली चुनौतियां, सामाजिक ध्रुवीकरण, उत्तर प्रदेश के दंगे और प्रदूषण आदि आर्थिक, सामाजिक, राजनीतिक मुद्दों को संसद में उठाया जाएगा। पत्रकारों के सवाल पर जयराम रमेश ने कहा कि अडानी के खिलाफ लगे आरोपों को लेकर कांग्रेस  जेपीसी जांच की मांग पर अडिग है। अमेरिका में हाल ही में हुए खुलासे से यह और भी स्पष्ट हो गया है कि जेपीसी का गठन जरूरी है।

Related posts

फरीदाबाद ब्रेकिंग: पूर्व सीएम भूपेंद्र सिंह हुड्डा के नेतृत्व में लखन सिंगला कांग्रेस की कुनबा बढ़ाने में बहा रहे पसीना किसे जोड़ा -देखें।

Ajit Sinha

संविधान ने 3 स्तंभ बनाए, चौथा स्तंभ मीडिया जनता ने बनाया है-मल्लिकार्जुन खरगे को लाइव वीडियो में सुने।

Ajit Sinha

केजरीवाल सरकार 175 करोड़ से करेगी गांवों में विकास कार्य, दिल्ली ग्राम विकास बोर्ड ने 136 योजनाओं को दी मंजूरी

Ajit Sinha
0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
error: Content is protected !!
0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x