Athrav – Online News Portal
अपराध नोएडा

विवहिता महिला का धर्मांतरण करवा कर निकाह कराने के आरोप में एक महिला समेत तीन लोग पकड़े गए।

अरविन्द उत्तम की रिपोर्ट 
नोएडा के थाना फेज 3 पुलिस ने एक विवाहित महिला का धर्मांतरण करवाकर निकाह (शादी) कराने के  आरोप एक महिला समेत तीन लोगों को गिरफ्तार किया है. महिला के परिजनों के बंदी प्रत्यक्षीकरण याचिका डालने पर महिला चेन्नई से बरामद हुई और उसे सोमवार को हाईकोर्ट में पेश किया गया। नोएडा फेज तीन थाना पुलिस ने मामले में तीन आरोपितों को गिरफ्तार कर जेल भेजा है और पुलिस निकाह कराने वाले काजी समेत दो आरोपितों की तलाश में जुटी है।

पुलिस की गिरफ्त मे खडे राजा मियाँ, उसके पिता बिस्मिल्ला और माता अनीशा बेगम को पीड़िता का विधि विरूद्ध धर्म परिवर्तन कराकर फर्जी निकाहनामा तैयार करने के आरोप में पुलिस ने गिरफ्तार किया है. पुलिस मे दी गई शिकायत के अनुसार पीड़ित महिला की शादी वर्ष 2018 में कानपुर देहात के एक गांव के रहने वाले व्यक्ति से हुई थी। महिला ने वर्ष 2019 में एक बेटे को जन्म दिया था। पति से मनमुटाव के चलते वर्ष 2021 में महिला मायके आकर रहने लगी और नोएडा सेक्टर 63 की एक फैक्ट्री में सिलाई का काम करने लगी। यहां पर उसकी घनिष्ठता गाजियाबाद बहलोलपुर के रहने वाले राजा मियां उर्फ एहसान से हो गई थी।

 पिछले माह रक्षाबंधन के बाद महिला लापता हो गई। स्वजन ने राजा पर बेटी को बहला फुसलाकर ले जाने का शक जताया। पुलिस द्वारा कोई कार्रवाई  नहीं किए  जाने पर दिनांक 22 अगस्त को हाईकोर्ट में बंदी प्रत्यक्षीकरण की याचिका डाली। फेज तीन थाना पुलिस खोजबीन में जुटी थी। पुलिस ने महिला को राजा मियां उर्फ एहसान संग पांच सितंबर को चेन्नई से बरामद किया। उससे राजा से निकाह करने संबंधी कागजात मिले। पूछताछ करने पर पता चला कि एक मई को राजा के घर पर काजी मोहम्मद अजीमुद्दीन काजी ने महिला का जबरन निकाह पढ़वाया गया था। जबकि महिला का अपने पति से कोई तलाक नहीं हुआ है।
डीसीपी सेंट्रल नोएडा शक्ति मोहन अवस्थी ने बताया कि नोएडा फेज तीन थाना पुलिस ने मामले में मुख्य आरोपी राजा मियां समेत तीन आरोपितों को गिरफ्तार कर जेल भेजा है पुलिस निकाह कराने वाले काजी समेत दो आरोपितों की तलाश में जुटी है।

Related posts

पंचकूला डीसीपी सृष्टि गुप्ता ने आज आयोजित प्रेस कांफ्रेंस में HSSC बोर्ड की फर्जी वेबसाइट बनाकर ठगी करने वाले गिरोह का भंडाफोड़-वीडियो सुने

Ajit Sinha

डेंगू से इस साल हुई पहली मौत, महिला डॉक्टर की डेंगू शॉक सिंड्रोम के चलते हुई मौत

Ajit Sinha

पांच पुलिस कर्मियों पर बादशाह पुर थाने में केस दर्ज, पाँचों पुलिस कर्मियों को किया सस्पेंड, विभागीय जांच शुरू।

Ajit Sinha
0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
error: Content is protected !!
0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x