Athrav – Online News Portal
गुडगाँव

हरियाणा में करीब 6000 किमी लंबी सड़कों पर इसी माह शुरू होगा सुदृढ़ीकरण का काम : राव नरबीर सिंह

अजीत सिन्हा की रिपोर्ट 
गुरुग्राम: उद्योग एवं वाणिज्य मंत्री राव नरबीर सिंह ने कहा कि हरियाणा में वित्त वर्ष 2025-26 के दौरान करीब छह हजार किलोमीटर लंबी सड़कों की मरम्मत व सुदृढ़ीकरण का प्रावधान किया गया था। इन सड़कों के निर्माण की टेंडर प्रक्रिया पूरी हो चुकी है और इसी माह बरसात के थमते ही इन पर कार्य आरंभ हो जाएगा। उन्होंने यह बात शनिवार को जिला के बहोड़ा कला में अखिल  भारतीय ट्रांसपोर्ट एसोसिएशन (एबीटीए) द्वारा राष्ट्रीय परिवहन दिवस कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कही।

राव नरबीर सिंह ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में पिछले 11 वर्ष का समय सड़क परिवहन के क्षेत्र का स्वर्ण काल है। इस अवधि में देश में राष्ट्रीय राजमार्गों पर ऐतिहासिक कार्य हुआ है। आज प्रदेश के सभी जिले राष्ट्रीय राजमार्गों से कनेक्ट है। ऐसा कार्य स्वतंत्रता प्राप्ति के 60 वर्षों में भी नहीं हुआ। हरियाणा के एक छोर से दूसरे पर जाने की समय अवधि पहले की तुलना में आधी रह गई है।

उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी के नेतृत्व में प्रदेश सरकार की यही मंशा है कि हर वर्ग को सभी प्रकार की सुविधाएं मिले। समारोह में पहुंचने पर अखिल भारतीय ट्रांसपोर्ट एसोसिएशन के पदाधिकारियों ने उद्योग एवं वाणिज्य मंत्री का फूलमाला और पगड़ी बांध कर स्वागत किया। साथ ही ट्रांसपोर्ट सेक्टर से जुड़ी मांगों का पत्र भी सौंपा। उद्योग एवं वाणिज्य मंत्री ने ध्यानपूर्वक एसोसिएशन की मांगों को सुना और आश्वस्त करते हुए कहा कि आपकी मांगों पर जल्द ही कार्य होता नजर आएगा। साथ ही केएमपी पर अतिरिक्त कैमरे भी लगाए जाएंगे ताकि टोल को लेकर किसी प्रकार की दुविधा न हो। इसके अतिरिक्त बिलासपुर और मानेसर के फ्लाईओवर के कार्य भी जल्द शुरू होंगे और नई कनेक्टिंग सड़कों पर भी काम होगा।

Related posts

बजट-पूर्व परामर्श बैठक में मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी बोले—हरियाणा में स्टार्टअप्स को मिली नई उड़ान।

Ajit Sinha

गुरुग्राम की ग्लोबल सिटी में विश्व स्तर का आईकॉनिक टावर बनाने की कार्य योजना की जाए तैयार-सीएम

Ajit Sinha

5 देशों के11 सदस्यीय अंतर्राष्ट्रीय शिष्ट मण्डल गुरूग्राम में आया और मतदान केंद्रों पर जाकर मतदान की प्रक्रिया को देखा।

Ajit Sinha
0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
error: Content is protected !!
0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x