Athrav – Online News Portal
अपराध पंचकूला

पुलिस प्रशासन ने ट्रैफिक एडवाइजरी जारी की, कई रूट डायवर्ट, वैकल्पिक मार्ग चुने

अजीत सिन्हा की रिपोर्ट 
पंचकूला:पंचकूला जिला में लगातार हो रही भारी बारिश के चलते कई स्थानों पर सड़कें क्षतिग्रस्त हो गई हैं और मार्गों पर जलभराव की स्थिति बनी हुई है। पंचकूला ट्रैफिक पुलिस ने लोगों की सुविधा व सुरक्षा को देखते हुए कुछ मार्गों पर रूट डायवर्ट किए हैं तथा वाहन चालकों से अपील की है कि वे बताए गए वैकल्पिक मार्गों का ही इस्तेमाल करें। जानकारी के अनुसार अलीपुर से खटौली गांव के बीच नदी पर बना पुल क्षतिग्रस्त हो गया है। ऐसे में खटौली जाने वाले वाहन चालक मौली व रायपुर रानी होकर या मट्टावाला मार्ग से होकर खटौली पहुंच सकते हैं। इसी तरह मौली से बरवाला मार्ग के बीच पुल क्षतिग्रस्त होने के कारण इस रास्ते से यातायात बंद कर दिया गया है। प्रशासन ने वाहन चालकों को सलाह दी है कि वे डेराबस्सी मार्ग को प्राथमिकता दें।

कई स्थानों पर सड़कों पर गड्ढे और निर्माणाधीन कार्य के चलते वाहनों की रफ्तार धीमी हो गई है। विकास नगर नाका पर सड़क टूटी हुई है, जिससे ट्रैफिक बाधित है और जाम की स्थिति उत्पन्न हो रही है। बरवाला बस स्टैंड से बरवाला बाईपास, सुखोमाजरी बाईपास से नवां नगर टी प्वाइंट, मल्लाह मोड़ पिंजौर से परवाणु बॉर्डर कालका तक, मौली से प्यारेवाला मार्ग और मट्टावाली से त्रिलोकपुर मोड़ तक भी गढ्ढों के कारण यातायात प्रभावित है।
भारी के भराव के कारण यातायात हुआ प्रभावित
इसके अलावा कोहनी साहब गुरुद्वारा से साई डेयरी की ओर रेलवे पुल के नीचे पानी का भराव है, जबकि अमर टैक्स रेड लाइट और माजरी चौक पर भी पानी जमा होने से ट्रैफिक की गति धीमी बनी हुई है। इंडस्ट्रियल एरिया से बलटाना की तरफ पुल के नीचे सड़क टूटने और पानी भरने के कारण भी वाहनों की आवाजाही प्रभावित हो रही है।

डीसीपी ट्रैफिक मनप्रीत सिंह सूदन ने सभी वाहन चालकों से अपील की है कि वे इन मार्गों का उपयोग परिस्थितियों के अनुसार करें और जिन रास्तों पर यातायात पूर्णत: बंद है, वहां वैकल्पिक मार्ग अपनाएं। साथ ही बारिश के मौसम को देखते हुए वाहन चालकों से सावधानीपूर्वक ड्राइविंग करने का आग्रह किया गया है।आपातकालीन स्थिति में संपर्क करने के लिए बाढ़ नियंत्रण कक्ष नंबर 0172-2562135  व पुलिस कंट्रोल रुम नंबर 7508324900 व डायल 112 पर तुरंत सूचना दे। पुलिस ने अपील की है कि नदी और नालो से उचित दूरी बनाए रखे। किसी भी क्षेत्र का दौरा करने से पहले रुट की पूरी जानकारी ले।

Related posts

22 पुलिसकर्मियों को मानेसर एनएसजी में संगठित अपराध, विध्वंसकारी तत्वों और आतंकवादी खतरों से निपटने की दिलाई ट्रेनिंग।

Ajit Sinha

एसटीएफ ने एक कार से दो हेरोइन तस्करों को किया गिरफ्तार, दो किलों से अधिक हेरोइन बरामद।  

Ajit Sinha

अवमानना के एक मामले में आईएलडी बिल्डर को 60 दिन के लिए रेरा ऐओ कोर्ट ने भेजा जेल।

Ajit Sinha
0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
error: Content is protected !!
0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x