Athrav – Online News Portal
नोएडा

जहरीले कोबरा टहलते देख हर किसी को सूंघा साँप, सपेरे ने कोबरा को पकड़ कर जंगल में छोडा-वीडियो देखें


अरविन्द उत्तम की रिपोर्ट
ग्रेटर नोएडा वेस्ट के निराला एस्पायर सोसाइटी के ओपन एरिया में देर शाम को कोबरा सांप निकला। जो काफी देर तक सोसाइटी के अंदर घूमता रहा। कोबरा को देख रेजिडेंस में हड़कंप मच गया. सोसायटी के लोगों ने इस घटना को मोबाइल कैमरे में भी कैद कर लिया, जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया. इसके बाद एक सपेरा वहां पहुंचा और सांप को पकड़कर ले गया और उसे जंगल में छोड़ दिया गया।

सांप करीब 7 फीट लंबा था जो निराला एस्पायर सोसाइटी के ओपन एरिया में घूमता नजर आ रहा है, जिसे देख कर सोसाइटी के लोग भयभीत है उधर लोगो को देख साँप भी घबराया हुआ लगा था, छुपने की जगह की तलाश रहा था. इसकी सूचना मेटेंशन डिपार्टमेंट और वन विभाग को दी गई, लेकिन इससे पहले ही सूचना मिलने पर शाहिद नाम के सपेरे ने कोबरा को पकड़ कर जंगल में छोड़ दिया। सबसे राहत की बात यह रही कि इस किंग कोबरा सांप से किसी को नुकसान नहीं पहुंचा। सांप निकलने से निवासी भयभीत है और मेंटेनेंस टीम से साफ सफाई करने की मांग की है।

Related posts

अवैध कॉलोनियों को ध्वस्त करने पहुंची, अतिक्रमण विभाग टीम को भारी विरोध के बाद वापस लौटना पड़ा।

Ajit Sinha

एक मशहूर कंपनी के डायरेक्टर ने बैठक में अपने साथी डायरेक्टरों को मारी गोली, गोली लगने से दो डयरेक्टरों की मौत, एक गंभीर

Ajit Sinha

जेवर एयरपोर्ट पर ‘नो फ्लाइंग ज़ोन’ घोषित, परिधि में लेज़र लाइट पर पाबंदी, डीएम ने कसी सुरक्षा की लगाम.

Ajit Sinha
0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
error: Content is protected !!
0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x