Athrav – Online News Portal
चंडीगढ़ हरियाणा

यह पर्व प्रेम, त्याग और सुरक्षा की भावना का प्रतीक : नायब सिंह सैनी

अजीत सिन्हा की रिपोर्ट 
चंडीगढ़:हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने शुक्रवार को संत कबीर कुटीर में रक्षाबंधन का पर्व हर्ष और उत्साह के साथ मनाया। इस मौके पर हरियाणा राज्य बाल कल्याण परिषद की उपाध्यक्ष एवं मुख्यमंत्री की धर्मपत्नी श्रीमती सुमन सैनी भी मौजूद रही। रक्षाबंधन के इस विशेष पावन अवसर पर पंचकूला जिले के दो सरकारी प्राइमरी स्कूलों तथा रायपुररानी स्थित “वेलफेयर सेंटर फॉर पर्सन विद स्पीच एंड हियरिंग इम्पेरेमेंट” की नन्हीं-नन्हीं बच्चियां अपने शिक्षकों के साथ पहुंचीं और मुख्यमंत्री की कलाई पर प्रेम, विश्वास और सुरक्षा के प्रतीक स्वरूप राखी बांधी। स्कूल यूनिफार्म में पहुंची इन बच्चियों ने जब मुख्यमंत्री की कलाई पर रंग-बिरंगी राखी के रूप में स्नेह की रेशमी डोर बांधी तो मुख्यमंत्री ने उनको उपहार और आशीर्वाद दिया।  

मुख्यमंत्री ने बच्चियों से आत्मीय बातचीत की, उनकी पढ़ाई, खेलकूद और भविष्य की योजनाओं के बारे में जानकारी ली। उन्होंने बच्चियों को शिक्षा में आगे बढ़ने और समाज में अपनी पहचान बनाने के लिए प्रेरित किया। इनमें पंचकूला शहर के गवर्नमेंट मॉडल संस्कृति प्राइमरी स्कूल सेक्टर-26 एवं सेक्टर-4 की 12 बच्चियां तथा “वेलफेयर सेंटर फॉर पर्सन विद स्पीच एंड हियरिंग इम्पेरेमेंट” रायपुररानी से 8 बच्चियां शामिल थी। इस अवसर पर उनके साथ जिला शिक्षा अधिकारी संध्या छिक्कारा, जिला विज्ञान विशेषज्ञा पूजा, जिला सांस्कृतिक समन्वयक दीपा रानी के अलावा उक्त स्कूलों की शिक्षिकाएं भी थी।

 महिला शिक्षिकाओं ने भी मुख्यमंत्री को राखी बांधी। मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने इस अवसर पर कहा, “रक्षाबंधन केवल भाई-बहन का त्योहार नहीं, बल्कि यह प्रेम, त्याग और सुरक्षा की भावना का प्रतीक है। ऐसे अवसर हमें अपनी संस्कृति और परंपराओं से जोड़ते हैं और समाज में भाईचारे व सौहार्द की भावना को प्रबल करते हैं।” उन्होंने कहा कि बच्चों की मासूम मुस्कान और स्नेह उन्हें नई ऊर्जा और उत्साह प्रदान करते हैं, जिससे वे राज्य के विकास और बच्चों के उज्ज्वल भविष्य के लिए और अधिक मेहनत करने के लिए प्रेरित होते हैं। कार्यक्रम के अंत में बच्चियों को मिठाइयां वितरित की गईं और सामूहिक फोटोग्राफी के साथ इस आयोजन को स्मरणीय बना दिया गया। 

Related posts

चंडीगढ़ ब्रेकिंग: एंटी करप्शन ब्यूरो , रोहतक की टीम ने आज फ्रॉड के एक मामले में एक आरोपित तारा चंद को किया गिरफ्तार।

Ajit Sinha

डीजीपी ने दी बधाई :महिला सुरक्षा के लिए शुरू की गई हरियाणा पुलिस की ‘दुर्गा शक्ति ऐप‘ स्काॅच अवार्ड से सम्मानित

Ajit Sinha

अपने-पराए के भेद से उठकर समाज की भलाई का कार्य करें लोक सेवक : मनोहर लाल

Ajit Sinha
0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
error: Content is protected !!
0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x