Athrav – Online News Portal
अपराध नोएडा

बीएमडब्ल्यू कार ने स्कूटी को मारी टक्कर, दो घायल, इलाज के लिए जा रही 5 साल की बच्ची की मौत, दो गिरफ्तार -वीडियो देखें


अरविन्द उत्तम की रिपोर्ट 
नोएडा थाना सेक्टर-20 क्षेत्र में स्कूटी पर जा रहे दो युवक और एक बच्ची को बीएमडब्ल्यू कार ने टक्कर मार दी,जिसमें 5 साल की बच्ची की मौके पर मौत हो गई,जबकि दो अन्य युवकों को इलाज के लिए कैलाश हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया है.  जहां उनकी हालत गंभीर बनी हुई है,  पुलिस ने कार को कब्जे में लेकर ड्राइवर को हिरासत में लिया है और मामले की जांच कर रहे हैं की जा रही है।

थाने में खड़ी  इसी बीएमडब्ल्यू गाड़ी ने स्कूटी को टक्कर मारी थी। पुलिस द्वारा दी गई जानकारी के अनुसार सदरपुर निवासी गुल मोहम्मद और राजा, गुल मोहम्मद की बेटी 5 साल की बेटी की तबीयत खराब होने पर उसे चाइल्ड पीजीआई अस्पताल में दिखाने जा रहे थे. इस दौरान अस्पताल के सामने से आ रही हरियाणा नंबर प्लेट की बीएमडब्ल्यू गाड़ी में उन्हें टक्कर मार दी. जिसमें राजा और गुल मोहम्मद को गंभीर चोटें आई हैं जबकि डॉक्टर ने बच्ची को मृत घोषित कर दिया। घायलों का इलाज नोएडा के कैलाश हॉस्पिटल में चल रहा है.  थाना सेक्टर-20 पुलिस ने कार चला रहे दो युवको गिरफतार कर लिया है, जिनके नाम यश शर्मा निवासी सेक्टर-37 और अभिषेक रावत सेक्टर-70 है. पुलिस ने बीएमडब्ल्यू कार HR51BZ6060 को कब्जे में लेकर अग्रिम विधिक कार्रवाई की जा रही है.

Related posts

कंटेनमेंट एरिया के ग्रीन फिल्ड कालोनी के एक मेडिकल स्टोर में चोरों ने दिया चोरी के वारदात को अंजाम, सीसीटीवी कैमरे मैं कैद  

Ajit Sinha

चौकी इंचार्ज के पैर में गोली मारने वाले बदमाश का साथी पुलिस मुठभेड़ में घायल ,एक तमंचा मय कारतूस व बाइक बरामद

Ajit Sinha

दलित प्रेरणा स्थल पर धरने पर बैठे किसानों को पुलिस ने जबरन हटाया,किसानों की पुलिस से धक्का-मुक्की, बसों भरकर डिस्टिक जेल भेजा-वीडियो।

Ajit Sinha
0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
error: Content is protected !!
0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x