Athrav – Online News Portal
दिल्ली राजनीतिक राष्ट्रीय हाइलाइट्स

राहुल गांधी ने गुजरात में गंभीरा पुल हादसे के मृतकों के परिवारों से मुलाकात की

अजीत सिन्हा की रिपोर्ट 
नई दिल्ली:लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी ने आज गुजरात में महिसागर नदी पर हुए गंभीरा पुल हादसे में जान गंवाने वाले मृतकों के परिवारजनों से मुलाकात की। शनिवार को गुजरात दौरे के दौरान शोक संतप्त परिवारों के प्रति संवेदना व्यक्त करते हुए राहुल गांधी ने उनके दुख एवं पीड़ा को साझा किया और कहा कि कांग्रेस पार्टी इस दुख की घड़ी में उनके साथ खड़ी है। उन्होंने कहा कि यह त्रासदी भाजपा सरकार की घोर लापरवाही और भ्रष्ट व्यवस्था के कारण हुई है।

राहुल गांधी ने संगठन सृजन अभियान के तहत आणंद में जिला अध्यक्षों के प्रशिक्षण शिविर के दौरान उनसे भी मुलाकात की। जमीनी स्तर पर पार्टी के प्रशिक्षण और सशक्तिकरण में हुई प्रगति की प्रशंसा करते हुए उन्होंने कहा कि कांग्रेस जिला अध्यक्षों को प्रशिक्षण, समर्थन और मार्गदर्शन प्रदान करके संगठन को जड़ से मजबूत करने की दिशा में निरंतर आगे बढ़ रही है।

इस दौरान वरिष्ठ कांग्रेस नेता ने गुजरात के आणंद जिले के जीतोड़िया में सहकारी दूध उत्पादकों और सहकारी समुदाय के नेताओं के साथ संवाद भी किया। उन्होंने दूध उत्पादकों को आश्वासन दिया कि कांग्रेस पार्टी देशी उत्पादकों की आवाज को बुलंद कर उन्हें सशक्त करने की दिशा में हम पूरी तरह से प्रतिबद्ध है।

Related posts

आरएसएस ने देश की शिक्षा व्यवस्था पर कब्जा किया, शिक्षा मंत्री का इस्तीफा दिखावा, क्योंकि मंत्रालय तो असल में आरएसएस चला रहा है’.

Ajit Sinha

राहुल गांधी RSS-BJP पर हमला करते हैं, तो परेशानी मायावती को होती है- कांग्रेस

Ajit Sinha

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का 9 दिसम्बर को पानीपत में होगा आगमन, महिला सशक्तिकरण का देंगे मजबूत संदेश-सीएम

Ajit Sinha
0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
error: Content is protected !!
0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x