Athrav – Online News Portal
अपराध पंचकूला

थाने के लॉकअप से रिमांड के दौरान फरार पॉक्सो एक्ट के आरोपित को पुलिस ने मात्र 24 घंटे में धर दबोचा।

अजीत सिन्हा की रिपोर्ट 
पंचकूला: पुलिस कमिश्नर शिवास कविराज के दिशा निर्देशों व डीसीपी पंचकूला सृष्टि गुप्ता के नेतृत्व में पुलिस ने एक बार फिर अपनी सतर्कता, मुस्तैदी और कर्तव्यनिष्ठा का परिचय देते हुए थाना से फरार हुए एक गंभीर पॉक्सो मामले के आरोपित को महज 24 घंटे के भीतर दोबारा काबू करने में सफलता प्राप्त की है। पिंजौर थाना में 10 जुलाई 2024 को दर्ज पॉक्सो एक्ट के मामले में 15 वर्षीय नाबालिग लड़की के साथ दुष्कर्म के आरोपित को पहले 18 जुलाई को असम के कोकराझार क्षेत्र से गिरफ्तार किया गया था। आरोपित को 22 जुलाई को अदालत में पेश कर छह दिन के पुलिस रिमांड पर लिया गया था।

यह वही आरोपित  है, जो 25 जुलाई की सुबह थाना पिंजौर की हवालात से ड्यूटी पर तैनात संतरी को चकमा देकर छत से कूदकर फरार हो गया था। घटना के तुरंत बाद डीसीपी सृष्टि गुप्ता ने कड़ा संज्ञान लेते हुए ड्यूटी में लापरवाही बरतने पर संतरी को तत्काल सस्पेंड कर विभागीय जांच शुरू की  और थाना प्रभारी को कारण बताओ नोटिस जारी मामले की जांच एसीपी कालका को सौंपी थी।

इस गंभीर स्थिति में पुलिस की सक्रियता और तत्परता देखने लायक रही। डीसीपी सृष्टि गुप्ता के आदेश पर थाना पिंजौर प्रभारी इंस्पेक्टर बच्चू सिंह ने विशेष टीम गठित कर अलग-अलग स्थानों पर लगातार छापेमारी की। जिसमें पुलिस ने सीसीटीवी कैमरा, गुप्ता सूत्रों आदि से जानकारी जुटाकर आरोपित  की तलाश शुरू की थी जिसमें अथक प्रयासों के बाद पुलिस ने महज 24 घंटे के भीतर आरोपित  को फिर से आज सुबह पिंजौर क्षेत्र के टिब्बी गांव से काबू कर लिया गया है।
डीसीपी सृष्टि गुप्ता ने बताया कि इस मामले कही से कही पुलिस से चूक हुई थी और मामले मे फरार आरोपित  को पकड़ना हमारे लिए चुनौती भी था लेकिन हमारी टीम की तत्परता के चलते हमने आरोपित को फिर से 24 घंटे के भीतर काबू कर लिया है।

Related posts

साढ़े पांच लाख रूपए के 2000 -2000 के नकली नोटों के साथ पुलिस ने एक नेपाली शख्स को गिरफ्तार किया हैं।

Ajit Sinha

नकली सीबीआई अधिकारी बनकर शख्स का अपहरण करने, लाखों रुपए व 300 ग्राम सोना ऐंठने के एक आरोपी गिरफ्तार।

Ajit Sinha

हथियार बंद लूटेरों से वारदात के दौरान लोहा लेने वाले बुजुर्ग को सीपी विकास ने प्रशंसा पत्र और नगद इनाम देकर किया सम्मानित

Ajit Sinha
0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
error: Content is protected !!
0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x