Athrav – Online News Portal
चंडीगढ़ राजनीतिक हरियाणा

चंडीगढ़ ब्रेकिंग: एचएयू के विद्यार्थियों ने भूपेंद्र सिंह हुड्डा को सौंपा ज्ञापन

अजीत सिन्हा की रिपोर्ट
चंडीगढ़: चौधरी चरण सिंह कृषि विश्वविद्यालय हिसार के छात्रों का एक प्रतिनिधिमंडल आज पूर्व मुख्यमंत्री भूपेंद्र सिंह हुड्डा से मिलने पहुंचा। छात्रों ने हुड्डा को अपनी मांगों का ज्ञापन सौंपा और उनकी आवाज उठाने की मांग करी। छात्रों ने बताया कि 10 जून को कुलपति, रजिस्टर व यूनिवर्सिटी प्रशासन के निर्देश पर छात्रों के ऊपर बर्बरता पूर्वक लाठीचार्ज किया गया। जबकि छात्र फीस बढ़ोतरी के विरुद्ध शांतिपूर्ण धरना प्रदर्शन कर रहे थे। यूनिवर्सिटी प्रशासन की हिंसात्मक कार्रवाई के चलते कई छात्र गंभीर रूप से घायल हुए।

हुड्डा ने कहा कि यह दुखद दृश्य तमाम वीडियो के जरिए पूरे देश ने देखा है। इसके तमाम साक्ष्य और वीडियो फुटेज मौजूद हैं। छात्रों ने इसके संबंध में एफआईआर भी दर्ज करवाई है। बावजूद इसके समझौते के 20 दिन बाद भी अब तक सिर्फ एक की ही गिरफ्तारी हुई है और अन्य आरोपी अभी भी स्वतंत्र घूम रहे हैं। दूसरी तरफ छात्रों पर ही झूठी एफआईआर दर्ज करवाई गई है, जो कि अब तक वापस नहीं ली गई। जबकि प्रशासन ने छात्रों के साथ हुए समझौते में 10 दिन के भीतर इस झूठी एफआईआर को रद्द करने की बात कही थी।

इतना ही नहीं, सरकार के द्वारा गठित कमेटी के साथ हुए समझौते के अनुसार अब तक कुलपति की जांच के लिए भी अभी तक किसी कमेटी का गठन नहीं हुआ है। ना ही उन्हें अवकाश पर भेजा गया है। जबकि समझौते में तय हुआ था कि जल्द से जल्द उन्हें छुट्टी पर भेजकर निष्पक्ष जांच करवाई जाएगी। हुड्डा ने कहा कि सरकार ने इतने दिन बाद भी छात्रों की मांगों को पूरा नहीं किया । इससे स्पष्ट है कि सरकार ने छात्रों के साथ वादाखिलाफी की है। लेकिन कांग्रेस छात्रों की तमाम मांगों का पूर्ण समर्थन करती है और उनके मुद्दे को सड़क से लेकर सदन तक उठाया जाएगा।

Related posts

कांग्रेस; दो महिला सांसदों ने सोनिया गाँधी और केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरान के बीच संसद में हुई नोंक- झोंक के बारे आंखों देखा हाल बताया।

Ajit Sinha

मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने विभिन्न विभागों को प्रदान किए 22 सुशासन पुरस्कार

Ajit Sinha

खरगे ने भाजपा को मोहन भागवत का हर मस्जिद के नीचे मंदिर ढूंढना बंद करने वाला बयान याद दिलाया।

Ajit Sinha
0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
error: Content is protected !!
0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x