Athrav – Online News Portal
फरीदाबाद

फरीदाबाद: प्रदेश सरकार श्रमिक वर्ग के कल्याण हेतु दृढ़संकल्पित है। यह विचार श्रम एवं रोजगार मंत्री नायब सिंह सैनी ने प्रकट किए।

अजीत सिन्हा की रिपोर्ट
फरीदाबाद: प्रदेश सरकार श्रमिक वर्ग के कल्याण हेतु दृढ़संकल्पित है। यह विचार श्रम एवं रोजगार मंत्री नायब सिंह सैनी ने आज भारतीय मजदूर संघ हरियाणा के 20 वें त्रैवार्षिक अधिवेशन में उपस्थित देशभर से आए मजदूर एवं श्रमिक संगठनो के प्रतिनिधियों को संबोधित करते हुए कहे।  उल्लेखनीय है कि सेक्टर 19 स्थित अग्रसैन भवन में भारतीय मजदूर संघ हरियाणा के 20 वें त्रैवार्षिक अधिवेशन का आयोजन किया गया। जिसका उद्देश्य श्रमिक वर्ग से जुडी योजनायों के बारे में मजदूर संगठनों के माध्यम से श्रमिकों को जागरूक करना था।

इस अवसर पर बतौर मुख्य अतिथि श्रम एवं रोजगार मंत्री नायब सिंह सैनी ने कहा कि प्रदेश सरकार का सदैव प्रयास रहा है कि श्रमिक वर्ग से जुडी सभी योजना -प्रयोजनाओ का लाभ श्रमिक वर्ग को समय रहते मिल सके जिसके लिए संबंधित विभागीय अधिकारीयों को भी कड़े व आवश्यक दिशा निर्देश दिए गए हैं।  उन्होंने भारतीय मजदूर संघ के बारे में कहा कि यह संगठन देश का सबसे बड़ा केंद्रीय श्रमिक संगठन है। जिसकी स्थापना तत्कालीन परस्तिथियों में श्रमिक कल्याण के लिए की गई थी और इस प्रकार के अधिवेशन श्रमिक वर्ग से जुडी महत्वपूर्ण सूचनाओं एवं जानकारी के संबंध में उन्हें जागरूक करने के उद्देश्य से किए जाते हैं।
इस दौरान श्रममंत्री के समक्ष भारतीय मजदूर संघ हरियाणा के पदाधिकारियों द्वारा श्रमिकों के न्यूनतम वेतन, सामाजिक सुरक्षा, महंगाई भत्ता, समान वेतन मान,आवास योजना बनाकर उसका लाभ दिए जाने, कर्मचारियों को नियमित करने, श्रमिक कानूनों की दृढ़ता से पालना कराने जैसी मांगो पर मंत्री नायब सिंह सैनी ने आस्वस्त करते हुए कहा कि श्रमिक हित में शीघ्र ही इन मांगो को पूरा करवाने का प्रयास किया जाएगा।
इस अवसर पर भारतीय मजदूर संघ के राष्ट्रीय अध्यक्ष बिनय कुमार सिन्हा, रामदास पांडेय, जगदीश जोशी। गीता ताई गोखले, वेद सैनी, सुरेंद्र कौर मान,  मेयर सुमन बाला, भाजपा जिला अध्यक्ष गोपाल शर्मा, संघ के प्रदेश अध्यक्ष जंग बहादुर यादव, प्रदेश उपाध्यक्ष सी बी चौहान,सुभाष चंद्र वर्मा, शशि भास्कर, विनय कुमार सिंह, रोहताश यादव, हनुमान गोदारा, आर सी कटोच, अशोक वर्मा, कमल सिंह, कुवरपाल शर्मा, प्रेस सिंह रावत, मटरू लाल,ताराचंद त्यागी, नीरज त्यागी सहित काफी संख्या में महिला एवं दूर दराज से आए मजदूर संगठनों के प्रतिनिधि उपस्थित रहे ।

Related posts

किसानों को मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने दी सौगातः फसल मुआवजा राशि को 12 हजार से बढ़ाकर किया 15 हजार

Ajit Sinha

फरीदाबाद : बिल्डरों के शिकायतकर्ता दो महीनें रुकों, के बाद बिल्डर वापिस पैसा या फ्लैट में से एक अवश्य देगा न देने पर, बिल्डर जाएगा जेल , सीएम खटटर ।

Ajit Sinha

फरीदाबाद : डेंगू , मलेरिया और चिकनगुनिया से बचने के लिए दस्तक नामक एक मुहिम की शुरुआत की गई।

Ajit Sinha
0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
error: Content is protected !!
0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x