Athrav – Online News Portal
अपराध पलवल

मुठभेड़ के दौरान गौ -तस्कर के पैर में लगी गोली, पलवल के सिविल अस्पताल में कराया गया भर्ती।

अजीत सिन्हा की रिपोर्ट
फरीदाबाद: गौ -तस्कर और एवीटी हथीन की टीम के बीच आज सुबह के वक़्त कुसलीपुर से टिकरी ब्राह्मण की ओर जाने वाले रोड पर हुई मुठभेड़ में पुलिस की जबावी कार्रवाई में गौ- तस्कर के पैर में गोली लगने से घायल हो गया। घायल अवस्था में गौ तस्कर को पलवल के सिविल अस्पताल में इलाज के लिए भर्ती कराया गया है। पुलिस ने आरोपित गौ- तस्कर के कब्जे से एक देसी कट्टा , दो खाली खोल , एक जिंदा कारतूस व गौवंश को उठाने में प्रयुक्त कैंटर और उसमें बंधे हुए 19 गौवंश बरामद किए है। पुलिस की माने तो वर्ष 2025 में कुल 41 गौ-तस्करों को सलाखों के पीछे भेजा जा चुका है। आरोपित का नाम कर्मवीर सिंह उर्फ बिट्टू पुत्र कथु नंगल, थाना कथु नंगल, जिला अमृतसर, पंजाब है, भागने वालों का नाम संदीप निवासी दयालपुर अमृतसर और सलीम बताया है।

Related posts

चंडीगढ़ ब्रेकिंग: मील का पत्थर साबित होगा सीसीटीएनएस का मेघराज क्लाउड में स्थानांतरित होना: ओ पी सिंह

Ajit Sinha

लॉकडाउन: दिल्ली पुलिस ने एक मकान के कमरे से जुआ खेलते हुए 8 जुआड़ियों को पकड़े हैं और 96000 रूपए बरामद किए हैं।

Ajit Sinha

फरीदाबाद:अपराधियों की अब खैर नहीं होगी क्योंकि अब उनके ऊपर भी तीसरी आंख की रहेगी नजर।

Ajit Sinha
0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
error: Content is protected !!
0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x